फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore news: हर त्योहार पर करेंगी जरूरतमंदों की मदद, अग्रवाल समाज की महिलाओं की पहल

Sun, 07 Jul 2024 08:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Jul 2024 08:26 PM IST
सार

नवगठित अग्रवाल एलीट क्लब के प्रथम स्नेह मिलन समारोह में मौजूद महिलाओं ने लिया संकल्प

विज्ञापन
Will help the needy on every festival, initiative of women of Agrawal Samaj
INDORE NEWS - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
अग्रवाल समाज की महिलाएं अपने परंपरागत तीज-त्योहार मनाने के साथ ही शिक्षा दान, नेत्रदान एवं पौधरोपण जैसे सेवाकार्य भी करेंगी। निपानिया बायपास स्थित कालोनी क्लब पर नवगठित अग्रवाल एलीट क्लब के प्रथम स्नेह मिलन समारोह में अ.भा. मारवाड़ी महिला संघ की इंदु गर्ग ने महिलाओं को इन सभी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया।

       

क्लब की मार्गदर्शक कृष्णा-विजय गोयल ने क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और मातृ शक्ति से आग्रह किया कि वे समाज के परंपरागत त्योहारों को सेवाकार्यों से भी जोड़ें, ताकि हम दूसरों की मदद करने का सुख भी अनुभूत कर सकें।

Will help the needy on every festival, initiative of women of Agrawal Samaj
INDORE NEWS - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
क्लब की संयोजक आशा एस.एन. गोयल ने भी महिलाओं की शानदार मौजूदगी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही अग्रवाल समाज की मातृशक्ति रचनात्मक और सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहेंगी। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत सुनीता-अरुण आष्टावाले, मंजू जी.डी. गोयल, गुणमाला गर्ग, सरोज अग्रवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रख्यात एंकर प्रियंका ने अपने मनोहारी गीतों और भजनों से मातृशक्ति को आनंदित बनाए रखा। म्यूजिकल तंबोला भी खेला गया। संचालन आशा गोयल ने किया और आभार माना कृष्णा-विजय गोयल ने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed