फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर में बोले सिंधिया- अपना अस्तित्व ढूंढ रही है कांग्रेस, भाजपा की सोच हमेशा सकारात्मक

Sat, 02 Jul 2022 12:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 12:42 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर पहुंचे। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र दृष्टि का विमोचन किया। कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व ढूंढ रही है। भाजपा सकारात्मक है। भाजपा के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। 

विज्ञापन
Indore News: Scindia said in Indore - Congress is finding its existence, BJP's thinking is always positive
भाजपा के घोषणा पत्र का विमोचन करते सिंधिया व अन्य भाजपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की और जनता से भाजपा को जिताने की अपील की। इस दौरान सिंधिया काफी मुखर नजर आए और कांग्रेस पर जमकर बरसे। भाजपा के घोषणा पत्र का विमोचन किया और इनके समर्थन में जनसंपर्क किया। महिलाओं से भी रूबरू हुए।


सिंधिया ने कहा कि  कांग्रेस अपना अस्तित्व ढूंढ रही है जबकि हमारी सोच और विचारधारा जनता की प्रगति और विकास के साथ है। डबल इंजिन की सरकार अब स्थानीय निकाय चुनावों के साथ अब ट्रिपल इंजिन की सरकार होगी। भाजपा की सोच हमेशा सकारात्मक है, नकारात्मक नही। दूसरी पार्टियों का जो भी एजेंडा हो हमारा एजेंडा विकास, जनता, सुरक्षा, गरीब कल्याण, सुशासन और अंत्योदय है। सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता और नेता निगम चुनाव में दोबारा झंडा गाड़कर रखेंगे। ये झंडा केवल बीजेपी का नहीं है ये इंदौर की जनता का झंडा है। ये झंडा इंदौर के इतिहास, संस्कृति और भविष्य का झंडा है। इस झंडे के आधार पर बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता इंदौर में विकास और प्रगति के लिए सदैव संकल्पित रहता है। आज हमें ये ही संकल्प लेना है कि इंदौर को हमे बहुत आगे ले जाना है। हमारी विचारधारा और पहचान मिनी मुंबई के रूप में पर आने वाले दशकों में मेरे दिल मे एक चाहत है कि हम मुंबई से भी आगे जाए। उन्होंने कहा कि ये इसलिए नहीं कि मुंबई के साथ कोई प्रतियोगिता की भावना मेरे मन मे है। मुंबई में मैं 18 साल रहा हूं और मुंबई के लिए मेरे मन मे सम्मान है लेकिन इंदौर में बहुत क्षमताएं है और हमें इंदौर को आगे ले जाना है। सरकार की अनेक योजनाएं हमारे जनप्रतिनिधि इंदौर में लागू कर रहे हैं। महापौर प्रत्याशी सहित हर वार्ड के प्रत्याशी को जीताना हमारा लक्ष्य है ताकि हम तन, मन से इंदौर का विकास कर सके। 
Indore News: Scindia said in Indore - Congress is finding its existence, BJP's thinking is always positive
सिंधिया ने महिलाओं से किया संवाद - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं से संवाद करते हुए सिंधिया ने कहा कि महिलाओं का टाइम मैनेजमेंट बहुत अच्छा होता है। वो जैसे गृहस्थी चलातीं है, वैसे कंपनी भी चला सकती है, अपनी विधानसभा, अपने प्रदेश और देश को भी चला सकती है। इसके साथ ही चुटकी ली कि वह अपने पति को भी चला सकती है। हम लोगों को परिवार, सिद्धांत व मूल्यों का योगदान देना है तो हमारी घर की महिलाओं को दें। जब तक हम महिलाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा में नहीं जोड़ेगे, जब तक हम उन्हें वही अवसर प्रदान न करे जो पुरुषों को प्रधान किया जाता है तब तक भारत विकास व प्रगति के रास्ते पर नहीं जा सकता। महिलाओं द्वारा मप्र व देश की दशा व दिशा तय होगी। उन्होंने कहा कि मैंने कुर्सी की भूख के कारण नहीं बल्कि जनसेवा के कारण यह रास्ता चुना। मेरी दादी ने भी अपना जीवन राजनीति के लिए नहीं जनसेवा के लिए समर्पित किया। इंदौर में बहुत क्षमताएं हैं। इंदौर कई मामलों में आगे हैं और उसे शिखर पर पहुंचाएंगे। उन्होंने महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव को लेकर कहा कि वे राजनीति के रास्ते से नहीं बल्कि जनसेवा के रास्ते से आए। वकालत भी जनसेवा का रास्ता है। सिंधिया ने जबरन कॉलोनी में आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंदौर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी है, अहिल्या की नगरी है। इंदौर सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है और मां अहिल्या के पराक्रम का प्रतीक है। जब इस पवित्र भूमि पर आता हूं तो इसकी माटी को माथे से लगाकर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। जो क्षमता और ऊर्जा इंदौर में है, इंदौर के नौजवानों में है वैसी ऊर्जा और क्षमता कहीं और नहीं मिलती।  ताई ने एक सशक्त महिला के रूप में न केवल इंदौर का बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व किया है। महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव मृदुभाषी व सुशिक्षित है। उनके न दिल में राजनीति है और न ही दिमाग में। वे केवल जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
Indore News: Scindia said in Indore - Congress is finding its existence, BJP's thinking is always positive
महापौर प्रत्याशी भार्गव को जनसभा को संबोधित करते सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया
सिंधिया ने रणजी ट्रॉफी जीतने पर मप्र की टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से हमारा ये ही लक्ष्य था और युवा क्रिकेटरों ने ये कर दिखाया। मध्यप्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित को जीत का सेहरा पहनाते हुए कहा कि 23 साल पहले जब वो मध्यप्रदेश के कप्तान थे तो उन्होंने रणजी फाइनल में टीम को जगह दिलाई थी और अब जब वो कोच बने तो उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए विजेता का खिताब दिलाया। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर संजय जगदाले, अभिलाष खांडेकर,अमिताभ विजयवर्गीय और एमपी टीम के कप्तान को शुभकामनाएं दी। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़णवीस की जोड़ी इतिहास रच विकास की नई इबारत लिखेगी।  उदयपुर मामले पर कहा कि ऐसे मामले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे हत्यारों को धरती पर रहने का ही हक नहीं है।

सिंधिया ने इंदौर शहर भाजपा के घोषणाा पत्र दृष्टि का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले इंदौर की स्थिति इतनी खराब थी कि लोग यहां से पलायन करते थे लेकिन इसके बाद वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित अब तक भाजपा के महापौर रहे जिससे इंदौर को नई दिशा मिली। अब यहां निवेश के लिए कंपनियां आती है। इंदौर कल आज और कल को लेकर अपनी बात कही। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि सभी सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाएंगे और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएंगे। जो वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान योजना से वंचित है उनका स्वास्थ्य बीमा कराएंगे। शहर की सुरक्षा के लिए रहवासी संघों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। प्रत्येक कॉलोनी के बगीचे में ओपन जिम की स्थापना करेंगे। स्मार्ट सिटी में नक्शों की फीस को व्यवहारिक करेंगे। छोटे नक्शे 24 घंटे में पास होंगे। आधुनिक तकनीक के मल्टीलेवल व मेकेनाइज्ड पार्किंग की व्यवस्था करेंगे। प्रत्येक घर में नर्मदा जल उपलब्ध कराया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं को करों में राहत देंगे। प्रधानमंत्री स्वामित्व के तहत पट्टे की जमीन पर नक्शे मंजूर कराने की व्यवस्था करेंगे। निगम में 5 से 10 हजार नए पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। ठेले वालों को नए वेंडर मार्केट में दुकानों का आवंटन करेंगे। इसके साथ ही सखी हाट बाजार का निर्माण करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed