फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-student-attacked-with-knife-in-kanadia-area-while-intervening-in-fight

इंदौर: सड़क पर झगड़ रहे युवक युवतियों को समझाना पड़ा भारी, चाकू से 5 वार किए, हालत गंभीर

Mon, 31 Aug 2026 12:21 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 31 Aug 2026 12:21 PM IST
सार

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में के-टू ढाबे के पास कार सवार छात्र अर्पित शर्मा पर दो युवकों और एक युवती के विवाद में बीच-बचाव करने पर चाकू से 5 वार कर दिए गए। गंभीर रूप से घायल अर्पित का निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
indore-news-student-attacked-with-knife-in-kanadia-area-while-intervening-in-fight
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां रविवार रात पेट्रोल डलवाने जा रहे एक कार सवार छात्र पर दो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रास्ते में दो युवकों और एक युवती के बीच हो रहे विवाद को देखकर गाड़ी रोकी और बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से पांच वार कर दिए। घटना के बाद लहूलुहान हालत में छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन


विवाद सुलझाने की कोशिश में हुआ हमला
कनाड़िया पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिचौली मर्दाना के रहने वाले अर्पित शर्मा पिता अमित शर्मा की शिकायत और बयानों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल अर्पित के बयान दर्ज किए। पीड़ित अर्पित ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात अपनी पजेरो कार से पेट्रोल भरवाने के लिए निकला था। जब वह के-टू ढाबे के पास अंडरब्रिज के समीप पहुंचा, तो उसने देखा कि दो युवक और एक युवती आपस में बुरी तरह झगड़ रहे थे। बहस करते हुए तीनों अचानक उसकी कार के ठीक सामने आ गए। अर्पित ने मानवीयता दिखाते हुए कार रोकी और उन्हें शांत कराने तथा समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कार में सवार होते समय किए ताबड़तोड़ वार
अर्पित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विवाद कर रहे दोनों युवकों के पास धारदार चाकू मौजूद थे। माहौल बिगड़ता देख जब अर्पित खुद को बचाने के लिए वापस अपनी कार में बैठने लगा, तभी विजय नामक युवक ने उस पर पीछे से हमला करते हुए कंधे पर तीन वार किए। इसके तुरंत बाद दूसरा आरोपी रोहित दौड़कर आया और उसने अर्पित के पैरों पर चाकू से दो वार कर दिए। अर्पित ने खुद को बचाने के लिए चाकू को हाथ से पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक आरोपी उसे बुरी तरह जख्मी कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद युवती के साथ एक्टिवा से फरार हुए आरोपी
हमले को अंजाम देने के बाद युवती याशिका अपनी एक्टिवा लेकर मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपी युवक उसी एक्टिवा पर सवार होकर युवती के साथ तेजी से मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि झगड़े के दौरान तीनों एक-दूसरे का नाम लेकर पुकार रहे थे, जिससे उनकी पहचान हो सकी। वारदात के बाद सड़क से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने हिम्मत दिखाई और घायल अर्पित की मदद करते हुए उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। कनाड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की एक्टिवा के नंबर के आधार पर उनकी तलाश में नाकेबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed