फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Permission denied for Rahul Gandhi's event at Nehru Stadium; Congress members met the Municipal Commis

इंदौर : नेहरु स्टेडियम में राहुल गांधी के कार्यक्रम की मंजूरी नहीं, निगमायुक्त से मिले कांग्रेसी

Mon, 31 Aug 2026 03:10 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 31 Aug 2026 03:10 PM IST
सार

12 सितंबर को राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थल अब तक तय नहीं हो पाया है। कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी है, लेकिन नगर निगम की ओर से अभी अनुमति नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन
Indore: Permission denied for Rahul Gandhi's event at Nehru Stadium; Congress members met the Municipal Commis
इंदौर नेहरू स्टेडियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में 12 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम का स्थल अभी तक तय नहीं हो पाया है। कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति मांगी है, लेकिन निगम की तरफ से अनुमति नहीं मिल सकी।

विज्ञापन



इस सिलसिले में कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित अन्य कांग्रेस नेता सोमवार को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मिले। उधर, मेयर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि हाईकोर्ट ने नेहरू स्टेडियम में खेल अनुमति के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा रखी है। इस कारण अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है। इसे देखते हुए कांग्रेस अब चिमनबाग मैदान, खेल प्रशाल सहित अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि अफसर बेवजह भाजपा के दबाव में नेहरू स्टेडियम में आयोजन की अनुमति नहीं दे रहे हैं। स्टेडियम में पहले भी कई सभाएं हुई हैं। चौकसे ने कहा कि राहुल गांधी जेन-जी के पसंदीदा नेता हैं। वे युवाओं से चर्चा कर रहे हैं। इससे भाजपा में भय का माहौल है। इस कारण आयोजन की अनुमति देने में आनाकानी की जा रही है। उधर, राहुल गांधी के आयोजन के लिए दिल्ली से भी एक टीम दौरा करने आएगी। यदि स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलती है तो फिर दूसरे विकल्पों पर कांग्रेस विचार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बदला था स्थान

राहुल गांधी ने चार साल पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी तो इंदौर में उन्हें युवाओं की सभा लेनी थी और एक दिन का विश्राम इंदौर में था। इसके लिए खालसा स्टेडियम तय किया गया था, लेकिन तब स्टेडियम नहीं मिल पाया। इसके बाद चिमनबाग मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिमनबाग मैदान में राहुल गांधी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया था। तब भी कांग्रेस ने काफी भीड़ जुटाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed