फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: रानीपुरा में नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई पर भारी बवाल, दुकानदारों ने की सड़क जाम करने की कोशिश

Mon, 31 Aug 2026 02:51 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 31 Aug 2026 02:51 PM IST
सार

रानीपुरा और जेल रोड में नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए करीब 60 से 70 दुकानों के बाहर बने अवैध ओटले, अस्थायी पार्टिशन और 8 से 10 गुमटियों को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने सड़क जाम करने की कोशिश की।

विज्ञापन
indore-news-ranipura-removal-action-encroachment-drive-jail-road-shopkeepers-protest
सड़कों पर उतरे आक्रोशित दुकानदार। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर के रानीपुरा इलाके में नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम की टीम दुकानों के बाहर अवैध रूप से बने ओटले और अस्थायी पार्टिशन हटाने पहुंची थी। जब यह कार्रवाई रानीपुरा से संजय सेतु ब्रिज की ओर आगे बढ़ी, तो स्थानीय दुकानदारों और निगम अधिकारियों के बीच तीखा विवाद छिड़ गया। दोनों पक्षों में जोरदार बहस और चिल्ला-पुकार देखने को मिली। विवाद बढ़ने पर कुछ दुकानदारों ने मार्ग पर बैठकर सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।
indore-news-ranipura-removal-action-encroachment-drive-jail-road-shopkeepers-protest
ओटले और पार्टिशन तोड़े जाने पर अधिकारियों से भिड़े व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तीन थानों के पुलिस बल के साथ 70 दुकानों पर चला बुलडोजर
नगर निगम की रिमूवल टीम सोमवार को भारी अमले और तीन थानों के पुलिस बल के साथ रानीपुरा क्षेत्र में पहुंची। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक के बाद एक लगभग 60 से 70 दुकानों के बाहर बने अस्थायी पार्टिशन और पक्के ओटलों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा फुटपाथ पर अवैध रूप से रखी गई 8 से 10 गुमटियों को भी पूरी तरह से हटा दिया गया। शुरुआत में दुकानदारों ने इसका मामूली विरोध किया, परंतु कार्रवाई आगे बढ़ने के साथ माहौल गरमा गया। रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे और दुकानदारों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद आक्रोशित दुकानदारों ने बाजार बंद कराने और रानीपुरा मुख्य मार्ग को जाम करने का प्रयास किया।
indore-news-ranipura-removal-action-encroachment-drive-jail-road-shopkeepers-protest
पुलिस ने हटवाकर दोबारा शुरू कराई निगम की रिमूवल कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पुलिस ने संभाला मोर्चा और हटवाया चक्काजाम
हंगामे की स्थिति के दौरान कुछ दुकानदार विरोध जताते हुए सड़क के बीचों-बीच खड़े हो गए और आने-जाने वाले वाहनों को जबरन रोकने लगे। इस घटना की सूचना मिलते ही एसीपी विनोद दीक्षित और रूबिना मिजवानी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मोर्चे पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदर्शनकारी दुकानदारों को सड़क से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद ठप पड़ी निगम की कार्रवाई को दोबारा शुरू कराया जा सका। रानीपुरा इलाके में सफलता पूर्वक अतिक्रमण हटाने के पश्चात निगम की टीम ने जेल रोड का रुख किया और वहां भी दुकानों के बाहर बने अस्थायी निर्माणों को जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
indore-news-ranipura-removal-action-encroachment-drive-jail-road-shopkeepers-protest
निगम ने दी दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए की गई कार्रवाई
भवन अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि रानीपुरा शहर के अत्यंत व्यस्त और मध्य क्षेत्र में आता है, जहां पीक आवर्स के दौरान भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के संयुक्त निर्देशों के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिमूवल से पहले क्षेत्र में कई बार मुनादी कराई गई थी और सभी दुकानदारों को व्यक्तिगत रूप से भी अपने अस्थायी निर्माण स्वतः हटाने व दुकानों का सामान बाहर न फैलाने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह प्रशासनिक कदम उठाना पड़ा।

चेतावनी के बाद भी नहीं मानने पर होगी पुनः सख्त कार्रवाई
अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि दुकानों के बाहर सामान सजाने के लिए बनाए गए लोहे और सीमेंट के पार्टिशन तथा ओटलों के कारण मुख्य सड़क और पैदल चलने वाले फुटपाथ पूरी तरह संकरे हो गए थे। इसी वजह से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि चूंकि ये सभी अस्थायी निर्माण थे, इसलिए कानूनन अलग से लिखित नोटिस जारी करने की आवश्यकता नहीं थी। निगम द्वारा क्षेत्र में दोबारा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवाकर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि पुनः किसी भी प्रकार का नया निर्माण किया गया या दुकानों के बाहर सामान रखा गया, तो बिना किसी पूर्व सूचना के फिर से सख्त रिमूवल कार्रवाई की जाएगी। पूरी कार्रवाई के दौरान तुकोगंज, सेंट्रल कोतवाली और एमजी रोड थाने का भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed