फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर में बारिश से सड़कें हुई लबालब, कांग्रेस ने भाजपा के 20 साल के विकास पर उठाए सवाल

Tue, 05 Jul 2022 09:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 09:31 PM IST
सार

इंदौर में मंगलवार को तीन घंटे मूसलधार बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव को लेकर कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने भाजपा के विकास की बातों को आड़ेहाथ लिया। 

विज्ञापन
Indore News: Roads became ponds due to the rains of Indore, Congress raised questions on the development of BJP for 20 years
इंदौर में तीन घंटे में करीब 3.6 इंच बारिश ने सड़कों को नदी-नाला बना दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में जोरदार बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया। शहर में पहली बारिश में हुई अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। इसे लेकर कहीं कागज की नाव चलाई गई तो कहीं बैनर-पोस्टर लगाए गए तो वहीं एक वीडियो भी वायरल किया गया। इसमें पानी से लबालब सड़कें दिखाई जा रही हैं, तो बैकग्राउंड में इंदौर रहेगा नंबर वन का गाना सुनाई दे रहा है। 

 
Indore News: Roads became ponds due to the rains of Indore, Congress raised questions on the development of BJP for 20 years
कांग्रेस ने सड़कों पर पानी भर जाने पर भाजपा पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंदौर में मंगलवार को तीन घंटे मूसलधार बारिश हुई, जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सभी प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। तीन घंटे में करीब 3.6 इंच बारिश ने सड़कों को नदी-नाले का स्वरूप दे दिया। संकरी गलियों में तो तेज धारा बह रही थी। बीआरटीएस कॉरिडोर में दो से तीन फीट पानी भरा था। इधर जगह-जगह जलभराव को लेकर कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने भाजपा के विकास की बातों को आड़ेहाथ लिया। 
 
Indore News: Roads became ponds due to the rains of Indore, Congress raised questions on the development of BJP for 20 years
कांग्रेसियों का कहना था कि विकास डूब गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस की ओर से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। इसमें पानी से लबालब सड़कें दिखाई जा रही हैं, कार खराब होकर खड़ी है, रिक्शा डूबी है। तो चारों तरफ पानी भरा दिख रहा है। इस वीडियो के  बैकग्राउंड में इंदौर रहेगा नंबर वन का गाना सुनाई दे रहा है। कुछ कांग्रेसियों का कहना था कि विकास डूब गया है। भाजपा जो शहर में 20 साल से विकास कर रही है वो बारिश में डूब जाता है। 

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि सोमवार को इंदौर में सीएम का रोड शो हुआ। मंगलवार को बारिश ने भाजपा के 20 साल के विकास की पोल खोल के रख दी। सड़कें स्विमिंग पूल बन गईं, कई बस्तियों में पानी भर गया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के पोस्टर छपा कर उसकी नाव बनाकर चलाई। इन पोस्टरों पर लिखा था यह भाजपा के 20 सालों के भ्रष्टाचार का विकास 1 इंच बारिश में ही इंदौर की सड़कें बन जाती हैं स्विमिंग पुल। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed