{"_id":"63ebc28f1d615451fd0fa908","slug":"g20-summit-indore-rani-rupmati-mandu-valentine-day-2023-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिलाओं ने सुनी रानी रूपमती की कहानी, आदिवासी युवकों के साथ गुलाब लेकर थिरकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिलाओं ने सुनी रानी रूपमती की कहानी, आदिवासी युवकों के साथ गुलाब लेकर थिरकीं
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:49 PM IST
सार
वैलेंटाइन डे के दिन जी 20 सम्मेलन में शामिल होने आए विदेशी डेलिगेट्स को मांडू की सैर करवाई गई। यहां उन्होंने रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम कथा सुनी और पर्यटन का आनंद लिया।
विज्ञापन
1 of 5
पर्यटन का आनंद लिया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर में पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक के दूसरे दिन विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए विदेशी इंदौर में चल रहे जी-20 सम्मेलन के दूसरे दिन विदेशों से आए डेलिगेट्स ने कृषि पर विचार विमर्श के साथ मांडू में भारतीय संस्कृति, विरासत की जानकारियों के बीच प्रकृति के अनुपम दृश्यों को निहारा।
2 of 5
मांडू
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मंगलवार को भारत की अध्यक्षता में कृषि कार्य समूह की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक का दूसरा दिन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सत्र के साथ शुरू हुआ। इश्यू नोट प्रस्तुति के दौरान केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव ने मुख्य भाषण दिया। खाद्य सुरक्षा और पोषण, जलवायु स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ टिकाऊ कृषि, समावेशी कृषि मूल्य श्रृंखला और खाद्य प्रणाली और कृषि परिवर्तन के लिए डिजिटलीकरण के चार प्रमुख विषयों को शामिल करते हुए एडब्ल्यूजी के लिए इश्यू नोट पर प्रस्तुतियां दी गईं।
3 of 5
विदेशी डेलिगेट्स
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इसके बाद सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने इश्यू नोट पर अपना हस्तक्षेप किया। अगले सत्र में सदस्य देशों और अतिथि देशों ने भी G20 कृषि एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय बैठकें की। इन सभी तकनीकी सत्रों के बाद प्रतिनिधियों को ऐतिहासिक मांडू किले के भ्रमण के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विदेशी डेलिगेट्स
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
जानी विरासतें, समझा परंपराओं का महत्व
मांडू में सभी का स्वागत गुलाब के फूल और पारंपरिक पगड़ी के साथ तिलक लगाकर किया गया। इसके बाद सभी को मांडू में मौजूद पुरातन महल और विरासतों की ऐतिहासिक जानकारियां दी गई। सभी विदेशियों ने हर जगह सेल्फी ली और स्थानीय लोगों के साथ में भी तस्वीरें खिंचवाई।
विज्ञापन
5 of 5
विदेशी डेलिगेट्स
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
प्रतिनिधिमंडल के लिए मांडू का लोकप्रिय लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया गया। इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिनमें डेलिगेट्स ने भी भाग लिया। इन सभी कार्यक्रमों को स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।