फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

indore news:रथ पर सवार होकर लुटाए रुपये, सोने-चांदी, लूटने के लिए लालायित दिखे लोग, आज होगी दस वर्षीय सिद्धम की दीक्षा

Sun, 15 May 2022 11:45 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 11:45 AM IST
सार

दस वर्षीय बालक सिद्धम जैन आज संसार से विरक्त होकर वैराग्य लेगा। हिंकारगिरी में उसकी दीक्षा होगी। शनिवार को वर्षीदान वरघोड़ा निकाला जिसमें सिद्धम रथ पर सवार था। उसने रुपये, सोने-चांदी, कपड़े,खिलौने लुटाए। 

विज्ञापन
indore news: People who were eager to rob, looted money, gold and silver riding on a chariot, today will be the initiation of ten-year-old Siddham
रथ पर सवार सिद्धम ने लुटाई सांसारिक वस्तुएं - फोटो : सोशल मीडिया
शहर में शनिवार को रुपये-पैसे और सोने-चांदी, कपड़े, खिलौनों की बारिश हुई। झूमते-नाचते लोग अपनी आंखों के सामने ये सब होता देख रहे थे और ये सामग्री लूटने के लिए लालायित थे। दस साल का बालक रथ पर बैठा था और सांसारिक वैभव लुटा रहा था। 

 
indore news: People who were eager to rob, looted money, gold and silver riding on a chariot, today will be the initiation of ten-year-old Siddham
वरुण रथ पर सवार सिद्धम - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इंदौर में दस वर्षीय बालक सिद्धम जैन दीक्षा ले रहा है। वह संसार से विरक्त होकर वैराग्य में जा रहा है। बाल संत बनने की ओर उसके कदम बढ़े हैं। इसके चलते शनिवार को सिद्धम का वर्षीदान वरघोड़ा निकाला गया। रेसकोर्स रोड स्थित उपाश्रय से निकले वरघोड़ा में सिद्धम जैन सज-धजकर आया और वरुण रथ पर सवार हुआ। समाजजनों ने उसे कंधे पर उठाया और रथ तक ले गए। इस रथ पर बैठकर सिद्धम सोने, चांदी और आर्टिफिशियल गहने, कपड़े, खिलौने, बर्तन लुटा रहा था। बरकत का प्रतीक मानकर इन्हें लूटने के लिए समाजजजन लालायित थे।
indore news: People who were eager to rob, looted money, gold and silver riding on a chariot, today will be the initiation of ten-year-old Siddham
साधु वेश धारण करने से पहले सज धजकर आया सिद्धम - फोटो : सोशल मीडिया
थे। वर्षीदान वरघोड़ा में महिलाएं और आदिवासियों का दल नृत्य करते हुए चल रहा था। धूमधाम से ये वरघोड़ा निकला। इस यात्रा में 26 मई को रतलाम में दीक्षा लेने वाले दीक्षार्थी दस वर्षीय ईशान कोठारी खुली जीप में सवार था जबकि 14 वर्षीय जुड़वां बहनें पलक और तनिष्का चाणोदिया रथनुमा बग्घी में सवार थीं। 15 मई को सिद्धम की दीक्षा हिंकारगिरी पर होगी। वह साधुवेश धारण करेगा और उसे नया नाम मिलेगा।  दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए अन्य प्रदेशों के समाजजन भी आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed