फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: महू में बोले सीएम-बाबा साहब अंबेडकर के पंच तीर्थों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करेंगे, बनाएंगे धर्मशाला

Thu, 14 Apr 2022 04:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 04:27 PM IST
सार

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। देशभर से लाखों भक्त यहां पहुंच रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां पहुंचने वाले हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
Indore: CM-Baba Saheb said in Mhow will include five pilgrimages of Ambedkar in Chief Minister's Teerth Darshan Yojana, will build Dharamshala
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे महू - फोटो : सोशल मीडिया
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। देशभर से बाबा साहब के अनुयायी यहां पहुंचे। यहां उत्साह से बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ देर में यहां पहुंचने वाले हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यहां पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुंचे। अनुयायियों का पहुंचना भी लगातार जारी है।



 
Indore: CM-Baba Saheb said in Mhow will include five pilgrimages of Ambedkar in Chief Minister's Teerth Darshan Yojana, will build Dharamshala
पूर्व सीएम कमलनाथ ने किए श्रद्धासुमन अर्पित - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उनकी जन्मस्थली महू में हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। प्रशासन ने यहां खास इंतजाम किए हैं। वैसे तो कुछ दिन पहले से ही अनुयायी पहुंचने लगे थे। बुधवार को संख्या ज्यादा रही। गुरुवार को लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कोरोना के कारण दो साल से आयोजन नहीं हो सके थे इसलिए इस बार बड़े स्तर पर आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पहुंचेंगे। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महू पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी यहां पहुंचकर माल्यार्पण किया। अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।कमलनाथ ने  महू में घोषणा की है कि प्रदेश में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की सबसे बड़ी स्टेच्यू स्थापित की जाएगी ,जो कि मानवता की प्रतीक होगी। इसमें सभी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत समय से मेरी इच्छा थी कि बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा मध्यप्रदेश में स्थापित की जाये क्योंकि बाबा साहेब मानवता के सबसे बड़े प्रतीक थे , इसलिए उनकी प्रतिमा मानवता के नाम समर्पित होगी।

 
Indore: CM-Baba Saheb said in Mhow will include five pilgrimages of Ambedkar in Chief Minister's Teerth Darshan Yojana, will build Dharamshala
भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने किया माल्यार्लपण - फोटो : सोशल मीडिया

विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने श्रद्धासुमन अर्पित कर कहा कि बाबा साहब के जन्म से लेकर उनके स्मारक तक के निर्माण की चिंता भाजपा ने की है। आज दो महान विभूतियों का अवतरण दिवस है। दोनों ने ही अहिंसा और सामाजिक समरसता के संदेश दिए हैं। इस दौरान विजयवर्गीय ने खरगोन दंगों पर बयानों को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं उससे लगता है कि उन्हें सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक समरसता की चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: CM-Baba Saheb said in Mhow will include five pilgrimages of Ambedkar in Chief Minister's Teerth Darshan Yojana, will build Dharamshala
देशभर से अनुयायी पहुंच रहे हैं महू - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. अंबेडकर की जयंती उनके जन्म स्थान महू में इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा और आस्था से मनाई जा रही है। जन्म स्थल पर बने भव्य स्मारक को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है। स्मारक पर नयनाभिराम, आकर्षक, रंग-बिरंगी विद्युत साज-सज्जा की गई है। आने वाले श्रद्धालुओं और भंतों की आवभगत के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में पूरा प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं में जुटा है। बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मध्यप्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों के अनुयायी भी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। उनके ठहरने, भोजन, पेयजल आदि के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है। अनुयायियों के निशुल्क भोजन के लिए विभिन्न स्थानों पर काउंटर बनाए गए हैं। अनुयायियों को स्वादिष्ट और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन के रूप में उन्हें सब्जी, पूड़ी, नुक्ती, लौंजी, खिचड़ी, तली मिर्च आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Indore: CM-Baba Saheb said in Mhow will include five pilgrimages of Ambedkar in Chief Minister's Teerth Darshan Yojana, will build Dharamshala
संबोधित करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से घोषणा की कि बाबा साहब आंबेडकर के पंच तीर्थों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल किया जाएगा। महू में वर्षभर आने वाले अनुयायियों के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए महू में जमीन उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर मनीष सिंह को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने अनुयायियों के लिए की गई भोजन व्यवस्था में शामिल होकर खुद भी महू में दोपहर का भोजन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed