फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra: मध्यप्रदेश के इस गांव में छह माह पहले दशहरा मनाने की परंपरा, राम-रावण की सेना में चलते हैं शब्द बाण

Sat, 01 Apr 2023 09:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 09:02 AM IST
विज्ञापन
In this village of Madhya Pradesh, the tradition of celebrating Dussehra six months ago,
भाले से काटी जाती है रावण की नाक - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले का एक गांव ऐसा है, जहां रावण का अंत छह महीने पहले होता है। जिले के चिकलाना गांव में रावण की मूर्ति की नाक काटकर छह महीने पहले ही उसका प्रतीकात्मक अंत कर दिया जाता है। दरअसल, इस गांव में शारदीय नवरात्रि की बजाए गर्मियों में पड़ने वाली चैत्र नवरात्रि में रावण के अंत की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
In this village of Madhya Pradesh, the tradition of celebrating Dussehra six months ago,
राम रावण की सेना के बीच होता है वाक युद्ध - फोटो : अमर उजाला
निकाला जाता है भव्य जुलूस
गांव की इस अनोखी परंपरा में ग्रामीण चैत्र नवरात्रि के दसवें दिन भव्य समारोह आयोजित कर भाले से रावण की नाक काटकर उसका अंत करते हैं। यहां शारदीय नवरात्रि के दशहरे पर रावण दहन नहीं होता है। इसके पहले गांव में भव्य चल समारोह का आयोजन होता है, जिसके बाद राम और रावण की सेना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचती है। यहां दोनों सेना के बीच वाक युद्ध भी होता है। जिसके बाद रावण का अंत किया जाता है।
In this village of Madhya Pradesh, the tradition of celebrating Dussehra six months ago,
गांव में दो दिवसीय मेले का होता है आयोजन - फोटो : अमर उजाला
रावण की नाक काटकर करते हैं अंत
रावण की नाक काटकर उसका अंत करने के पूर्व राम और रावण की सेना के बीच जमकर वाक युद्ध होता है, जिसे देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी यहां पहुंचते हैं। दशमी पर होने वाले इस उत्सव को लेकर पूरे गांव के लोग दशहरा मैदान पर एकत्र होते हैं और उत्सव मनाते हैं। चिकलाना गांव में होने वाले इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहता है। यहां कार्यक्रम के पूर्व भगवान श्री राम का जुलूस भी निकाला जाता है, जिसमें राम भक्त झूमते गाते, जयकारे लगाते निकलते हैं। गांव में होने वाले आयोजन को लेकर दो दिन मेला भी लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed