फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश: 22 शहरों में झमाझम बारिश से बढ़ी परेशानी, भोपाल-सागर मार्ग 7 घंटे बंद

Wed, 14 Aug 2019 02:43 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 14 Aug 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain causes loss and traffic problems in Madhya Pradesh Bhopal and 22 more cities
मध्यप्रदेश में भारी बारिश - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। इस वजह से मंगलवार को प्रदेश के 22 शहरों में झमाझम बारिश हुई। सागर व दमोह में ढाई इंच से ज्यादा और गुना-जबलपुर में दो इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा मालवा- निमाड़, बुंदेलखंड, महाकौशल, ग्वालियर-चंबल इलाकों के कई शहर भी बारिश से तर हो गए। लगातार हो रही बारिश की वजह से जबलपुर के बरगी, गुना के गोपीकृष्ण और राजगढ़ के कुंडलिया डैम के गेटों को भी खोलना पड़ा। भारी बारिश के कारण मंगलवार को भोपाल-सागर मार्ग 7 घंटे बंद रहा। राहतगढ़ टोल के आगे बाढ़ का पानी होरा परासरी पुलिया के ऊपर तक आ गया। जिससे सुबह 11 से शाम 6 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान बसों को विदिशा मार्ग से निकलना पड़ा। बीना नदी में उफान की बजह से खुरई से पठारी व राहतगढ़ के रास्ते भी बंद रहे।



आगे पढ़ें- इन इलाकों में बाढ़ ने मचाई तबाही-

Heavy rain causes loss and traffic problems in Madhya Pradesh Bhopal and 22 more cities
मध्यप्रदेश में भारी बारिश - फोटो : ANI

आलीराजपुर: पिकनिक मनाने गए थे 78 बच्चे, एक डूबा

आलीराजपुर जिले के डान बास्को स्कूल अकादमी के 78 बच्चों का दल 7 शिक्षकों के साथ गुजरात स्थित छोटा उदयपुर के वनार में पिकनिक मनाने गया था। वहां पानी में डूब जाने के कारण कक्षा 7वीं के 12 वर्षीय छात्र सौरभ की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। शाम में परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गुस्साए परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बेटे के शव को स्कूल के गेट के सामने रख कर प्रदर्शन किया।

Heavy rain causes loss and traffic problems in Madhya Pradesh Bhopal and 22 more cities
मध्यप्रदेश में भारी बारिश - फोटो : ANI

छिंदवाड़ा: पिकनिक मनाने गए नौ लोग फंसे, पुलिस ने निकाला

छिंदवाड़ा में माचागोरा बांध पर पिकनिक मनाने गए नौ लोग अचानक जलस्तर बढ़ जाने से वहां फंस गए। वे वहां पिकनिक मनाने मे व्यस्त थे कि अचानक करवाचा नदी का प्रवाह तेज हो गया। इसे देख कर वहां पानी में फंसे लोग एक पेड़ पर चढ़ गए। बाद में पुलिस की टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain causes loss and traffic problems in Madhya Pradesh Bhopal and 22 more cities
मध्यप्रदेश में भारी बारिश - फोटो : ANI

बुरहानपुर : दो दोस्तों के डूबने का वीडियो आया सामने, शव भी मिला
बुरहानपुर महलगुलआरा की उतावली नदी में डूबे दो युवकों का मौत से चंद सेकंड पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक रेहान गहरे पानी में डूबता हुआ दिखा और उसके पीछे से उसका दोस्त अरमान भी उसे बचाने की कोशिश में डूब गया। जांच के बाद पता चला कि दोनों बुरहानपुर के निवासी थे, जो सोमवार को नदी में डूब गए थे। मंगलवार को उनके शव भी बरामद किए गए। यह वीडियो उनके साथ गया दोस्त शादाब बाहर खड़े होकर बना रहा था।

विज्ञापन
Heavy rain causes loss and traffic problems in Madhya Pradesh Bhopal and 22 more cities
मध्यप्रदेश में भारी बारिश - फोटो : ANI

आज और कल भी प्रदेशभर में होगी बारिश
मौसम विशेषज्ञ एसके नायक ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में भारी बारिश होने को अनुमान हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed