फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gwalior News: राजमाता की जयंती पर ग्वालियर में राष्ट्रीय महिला मैराथन, बुआ-भतीजे साथ आए

Thu, 13 Oct 2022 11:55 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 13 Oct 2022 11:55 AM IST
सार

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती पर कुछ समय पहले तक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे बुआ-भतीजे ने साथ आकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ग्वालियर में छठी राष्ट्रीय महिला मैराथन में भाग लिया।  

विज्ञापन
Gwalior News: On the birth anniversary of Rajmata Scindia, National Women's Marathon in Gwalior
ग्वालियर में विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती पर महिला मैराथन का आयोजन हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती पर छठी राष्ट्रीय महिला मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन का आयोजन राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट ट्रस्ट, खेल और युवा कल्याण विभाग, ग्वालियर अमेच्योर ओलिंपिक एसोसिएशन, नगर निगम ग्वालियर और भाजपा महिला मोर्चा के सहयोग से हुआ। 

 
Gwalior News: On the birth anniversary of Rajmata Scindia, National Women's Marathon in Gwalior
ग्वालियर में विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देते ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : सोशल मीडिया

प्रथम 20 धावकों को पुरस्कार
मैराथन सुबह थीम रोड से प्रारंभ हुई और एमएलबी ग्राउंड पर समाप्त हुई। मैराथन में जूनियर और सीनियर वर्ग ग्रुप बनाए गए थे। महिला मैराथन में प्रथम 20 धावकों को दोनों ग्रुप में नगद एक-एक लाख रुपये की इनाम राशि दी गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सहित प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी भी उपस्थित रहे। 

Gwalior News: On the birth anniversary of Rajmata Scindia, National Women's Marathon in Gwalior
विजयाराजे सिंधिया की छतरी पर आयोजित कार्यक्रम में बुआ और भतीजा। अन्य मंत्री भी दिख रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
राजमाता के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत
इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिवस है। मेरी पूज्य आजी अम्मा की 103वीं जयंती है। उन्होंने अपना जीवन ग्वालियर और मध्यप्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि देश के विकास के लिए समर्पित किया। उनके पदचिह्नों पर चलने का एक संकल्प हम सब परिजनों का है। उन्होंने जो एक रास्ता दिखाया, महिलाओं, समाज और देशसेवा के लिए जो संकल्प लिया, उसे हम दोबारा आज लेते हैं। मैराथन का आयोजन किया गया, जिसके जरिए अनोखा संदेश पहुंचाने की कोशिश है कि कैसे महिलाओं को राष्ट्र की प्रगति में अगर हम जोड़ेंगे तब ही देश का उत्थान और विकास संभव हो पाएगा। तभी भारत एक नक्षत्र के रूप में विश्व पटल पर उभर पाएगा। 

प्रदेश की खेल मंत्री और ज्योतिरादित्य की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि हर साल हमारी संस्था राजमाता साहब की याद में राष्ट्रीय महिला मैराथन का आयोजन करती है। आज हम राजमाता जी को याद कर रहे हैं। उनके व्यक्तित्व जो अलग-अलग खूबियां थी, उनकी शालीनता, उनकी सादगी, देशप्रेम की भावना को हम मैराथन में दिखाते हैं। इस बार यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों के खिलाड़ी आए हैं। अब यह मैराथन राष्ट्रीय हो चुकी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed