फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gwalior: 'महाराज' सिंधिया ने राजवंश की परंपरा निभाई, दशहरे पर तलवार की नोक से छुआ शमी वृक्ष, जनता ने लूटा सोना

Thu, 06 Oct 2022 07:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 07:50 AM IST
सार

सिंधिया राजवंश में दशहरे के मौके पर शमी वृक्ष के पूजन की परंपरा है। बुधवार को सिंधिया राजवंश के वशंज और महाराजा के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तलवार की नोक से शमी वृक्ष को छुआ, वहीं जनता सोना लूटने उमड़ी।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia played the tradition of the dynasty on Dussehra  In Gwalior
तलवार की नोंक से शमी वृक्ष को छूते महाराज सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
आजादी के बाद देश में भले ही रियासतों का अंत हो गया हो लेकिन अब भी रियासतों के वंशजों ने अपनी परंपराओं को नहीं छोड़ा है। आज के दौर में भी खास परंपराओं के अवसर पर देश में रियासतों की खास परंपराएं और रीति रिवाज लोगों को देखने को मिलते हैं।


ये भी पढ़ें: Jyotiraditya Scindia: शाही पोशाक में नजर आए केंद्रीय मंत्री सिंधिया, देवघर में सपरिवार कुल

बुधवार को दशहरे पर्व पर लोगों को ग्वालियर रियासत की परंपरा एक बार फिर देखने को मिली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया न सिर्फ राजशाही पोशाक में नजर आए बल्कि उन्होंने रियासत की प्राचीन परंपराओं को महाराज के रूप में निभाया। सिंधिया राजवंश में दशहरे के मौके पर शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है। बुधवार को सिंधिया राजवंश के वशंज और महाराजा के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तलवार की नोक से शमी वृक्ष को छुआ, वहीं जनता सोना लूटने उमड़ी।
 
Jyotiraditya Scindia played the tradition of the dynasty on Dussehra  In Gwalior
सोना लूटने उमड़ी जनता - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में उनकी कुलदेवी मांडरे की माता मंदिर के नीचे स्थित दशहरा मैदान पर हर साल की तरह शमी वृक्ष का पूजन किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके पुत्र 'युवराज' महान आर्यमन सिंधिया ने भी शमी वृक्ष का पूजन किया। जैसे ही महाराज सिंधिया ने राजपुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच तलवार से शमी वृक्ष को छुआ वहां मौजूद ग्वालियर की जनता सोना (शमी के पेड़ की पत्ती) लूटने दौड़ पड़ी।
 
Jyotiraditya Scindia played the tradition of the dynasty on Dussehra  In Gwalior
दशहरे के मौके पर पूजन करते सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
पूजन कार्यक्रम में सिंधिया और उनके पुत्र पारंपरिक राजसी पोशाक पहने में नजर आए। इस दौरान महाराज और युवराज ने सिर पर शिंदे शाही पगड़ी लगाई थी। सिंधिया के दशहरा मैदान पहुंचते ही उनकी रियासत के सरदारों और उनके वंशजों ने उनका रियासती अंदाज में कॉर्निश कर स्वागत किया। सिंधिया ने उनकी रियासत के पूर्व सरदारों से मुलाकात की और मीडिया से बात करते हुए लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। शमी पूजन कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित कई लोग मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed