फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gwalior: वन कर्मियों में आक्रोश, हथियार जमा कर कहा- जब आत्मरक्षा नहीं कर पा रहे तो इनका क्या फायदा

Thu, 18 Aug 2022 05:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 05:47 PM IST
सार

Gwalior: वन कर्मियों में आक्रोश, हथियार जमा कर कहा- जब आत्मरक्षा नहीं कर पा रहे तो इनका क्या फायदा Gwalior: Anger among forest workers, by depositing weapons, said - what is the use of them when they are not able to do self-defense

विज्ञापन
Gwalior: Forest workers protested by depositing weapons
वनकर्मियों का ये आक्रोश का अंदाज चर्चा का विषय बन गया है. - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में वनकर्मियों और अपराधियों में हो रही मुठभेड़ को लेकर ग्वालियर में आक्रोश देखा गया। यहां के वन अधिकारियों-कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप जिला वन कार्यालय में अपने हथियार जमा कर दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि जब हम इन हथियारों में आत्मरक्षा तक नहीं कर पा रहे, तो इनको रखने का क्या फायदा। सरकार ने हमें ये हथियार सिर्फ दिखाने के लिए दिए हैं। 

 
Gwalior: Forest workers protested by depositing weapons
वनकर्मियों ने हथियार जमा कर आक्रोश जाहिर किया। - फोटो : सोशल मीडिया
वन कर्मियों का आरोप है कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में लटेरी के जंगलों में वन कर्मियों द्वारा की गई फायरिंग में एक की मौत हो गई। इस मौत के मामले में पुलिस ने डिप्टी रेंजर को ही हत्या का आरोपी बना दिया है। उनका कहना है कि अपराधियों द्वारा लगातार वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर हमले किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वे अपनी आत्मरक्षा के लिए हथियार का उपयोग नहीं कर पाता है। उसे वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का इंतजार करना पड़ता है तब तक उसके साथ घटना घट जाती है। 

आक्रोश स्वरूप जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारीओ ने अपने हथियार डीएफओ कार्यालय में जमा कराए हैं। उनका कहना है कि हथियार हमें जंगल की और खुद की रक्षा के लिए दिए जाते हैं, पर इन्हें मौका पड़ने पर चलाने के लिए आदेश का इंतजार करना पड़ता है। आदेश आने तक तो अपराधी या तो भाग चुके होते हैं या हम पर हमला कर चुके होते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed