इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी करने वाली कटनी की अर्चना तिवारी पिछले 12 दिन से लापता है। रक्षाबंधन वाले दिन घर से निकली अर्चना चलती ट्रेन से लापता हो गई थी। अर्चना की आखिरी लोकेशन पुलिस को भोपाल में मिली थी, जबकि अर्चना के पास इंदौर से ग्वालियर तक का टिकट था। 12 दिन की खोजबीन के बाद अब अर्चना तिवारी केस में ग्वालियर का नया कनेक्शन निकलकर सामने आया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि अर्चना के लापता होने से पहले तक ग्वालियर के एक आरक्षक राम तोमर से लगातार संपर्क था।
Archana Tiwari: कौन है राम तोमर? जिससे अर्चना लगातार कर रही थी बात; आखिर क्या है दोनों का संबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:58 PM IST
सार
कॉल डिटेल से पता चला कि अर्चना लापता होने से पहले ग्वालियर के आरक्षक राम तोमर के लगातार संपर्क में थी। जीआरपी ने राम तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। राम तोमर ने ही अर्चना का ग्वालियर का टिकट बुक कराया था। शक जताया जा रहा है कि अर्चना ग्वालियर में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
