फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: भगवामय हुआ राजगढ़, धीरेन्द्र शास्त्री की कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा में हजारों महिलाएं हुईं शामिल

Sun, 25 Jun 2023 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 05:25 PM IST
सार

खिलचीपुर में 26 जून से बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। इसके लिए एक दिन पूर्व 25 जून को भव्य कलश यात्रा खिलचीपुर नगर में निकाली गई। 

विज्ञापन
Dhirendra Shastri will tell the katha in Rajgarh, thousands of women participate in the Kalash Yatra
राजगढ़ जिले में निकली कलश यात्रा में महिलाएं एक जैसे वस्त्रों में नजर आईं। - फोटो : सोशल मीडिया
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 26 जून से बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। इसके लिए एक दिन पूर्व 25 जून को भव्य कलश यात्रा खिलचीपुर नगर में निकाली गई, जिसमें हज़ारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने केसरिया वस्त्र धारण कर रखे थे।




प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्र से खिलचीपुर पहुंची मातृशक्ति खिलचीपुर नगर के राता देवी मंदिर के पास स्थित छोटा मेला ग्राउंड में एकत्रित हुईं, जहां पहले आयोजनकर्ताओं ने पूजा अर्चना की। इसके पश्चात कलश यात्रा की शुरुआत की गई, जो कि नगर के मुख्य मार्ग से निकाली गई। इसमें एक जैसे वस्त्र धारण किए हुए महिलाएं अपने हाथों में कलश लिए हुए थीं। यात्रा का नगर में जगह-जगह धर्मप्रेमी बंधुओं ने स्वागत किया। बताया जा रहा है कि कलश यात्रा में लगभग 20 हजार महिलाएं-पुरुष शामिल हुए। 
 
Dhirendra Shastri will tell the katha in Rajgarh, thousands of women participate in the Kalash Yatra
कलश यात्रा के दौरान युवाओं ने डमरू नाद से माहौल भक्तिमय बना दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें 26 से 28 जून तक खिलचीपुर नगर में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे, और दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। इसकी भव्य तैयारियां आयोजन समिति के द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था सहित पार्किंग व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस व प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तेद है। 

चेन चोर भी रहे सक्रिय
कलश यात्रा के दौरान जेबकतरों और चेन चोरों ने भी हाथ की सफाई दिखा दी। आयोजन में पहुंची महिलाओं में कई के गले से जेवर गायब हुए हैं। एक दर्जन से अधिक महिलाओं के मंगलसूत्र व सोने की चेन चोरी हुई है। खिलचीपुर थाने के अनुसार उक्त आयोजन में चोरी से संबंधित लगभग 14 शिकायती आवेदन थाने पहुंचे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed