Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Dewas Mayor Election: Angry BJP worker accuses himself of selling tickets on kerosene due to non-receipt of ticket
{"_id":"62adaeb7dec4f30ea9755486","slug":"dewas-mayor-election-angry-bjp-worker-accuses-himself-of-selling-tickets-on-kerosene-due-to-non-receipt-of-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dewas Mayor Election: टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता ने खुद पर डाला केरोसिन, टिकट बेचने के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas Mayor Election: टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता ने खुद पर डाला केरोसिन, टिकट बेचने के लगाए आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 04:23 PM IST
सार
भाजपा में टिकट वितरण के बाद बवाल मचा है। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता भोजराज सिंह जादौन ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने उसे बचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से भाजपा में बवाल मचा हुआ है। संगठन के पदाधिकारी निशान पर हैं। कुछ वार्डों में बाहरी नेताओं को टिकट दिया गया है तो कुछ में गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ। सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। टिकट बेचने के आरोप लग रहे हैं। शनिवार को भाजपा कार्यालय में नया बवाल हो गया। यहां टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पास खड़े कार्यकर्ताओं ने उसे बचाया। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
2 of 3
कार्यालय में बैठकर विरोध जताते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 25 के निवासी भोजराज सिंह जादौन टिकट मांग रहे थे। जिस वार्ड से टिकट मांग रहे थे वहां दूसरे वार्ड के निवासी नेता को टिकट दिया गया। इसका विरोध करने के लिए जादौन कुछ नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में बैठकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
3 of 3
जिला महामंत्री से बात करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही कहा कि टिकट वितरण में भाजपा की जो गाइडलाइन थी उसके आधार पर टिकट वितरित नहीं किए गए। कई वार्डो में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए अन्य दूसरे प्रत्याशियों को टिकट दिया गया। नाराज कार्यकर्ता भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी से कहते रहे कि हमारी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल से बात कराओ, लेकिन उन्होंने कह दिया कि वे बाहर हैं जबकि जिलाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के साथ नामांकन रैली में थे। काफी देर तक बात हुई और बहस होती रही लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो जादौन ने खुद पर केरोसिन डाल लिया। वे माचिस से खुद को आग लगाने वाले थे कि पास खड़े लोगों ने माचिस छीनकर फेंक दी और जादौन पर पानी डाला। भोजराज सिंह जादौन ने आरोप लगाते हुए कहा कि रुपये लेकर टिकट बांटे गए हैं। जो वार्ड अनारक्षित थे वहां पिछड़ा वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया। यह एक वार्ड की बात नहीं है अन्य वार्डों में भी यही स्थिति है। इसके लिए सीधे तौर पर जिलाध्यक्ष को दोषी ठहराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।