Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP Panchayat Chunav: Husband's trouble increased due to three wives becoming candidates in Panchayat elections, suspended
{"_id":"62adac8bb31a1a5b0f1ac8be","slug":"mp-panchayat-chunav-husband-s-trouble-increased-due-to-three-wives-becoming-candidates-in-panchayat-elections-suspended","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chunav: तीन पत्नियों के पंचायत चुनावों में प्रत्याशी बनने से सचिव की बढ़ी मुसीबत, हो गए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chunav: तीन पत्नियों के पंचायत चुनावों में प्रत्याशी बनने से सचिव की बढ़ी मुसीबत, हो गए सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 18 Jun 2022 04:19 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पंचायत सचिव की तीन पत्नियों का चुनाव लड़ना उसके लिए परेशानी का सबब बन गया। सचिव अब सस्पेंड हो गया है।
विज्ञापन
1 of 2
सिंगरौली का जिला पंचायत ऑफिस। (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पंचायत सचिव की तीन पत्नियां चुनाव मैदान में उतर आई थी। जब यह मामला सामने आया तो जनपद पंचायत के सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। अब जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है और सचिव को सस्पेंड कर दिया है।
2 of 2
सिंगरौली में पंचायत सचिव की तीन पत्नियां चुनाव मैदान में।
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत घोंघरा पंचायत के सचिव सुखराम सिंह की तीन पत्नियां हैं। सुखराम की दो पत्नियां कुसुमकली और गीता सिंह ग्राम पंचायत पीपरखाड़ से सरपंच पद की प्रत्याशी हैं। इसी तरह उर्मिला सिंह जनपद सदस्य निवार्चन क्षेत्र 13- पेडरा से चुनाव मैदान में है। गीता सिंह तो पहले भी सरपंच रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब कार्यालय से कर्मचारियों से जानकारी मांगी गई कि यदि उनके कार्यक्षेत्र में उनका कोई निकटस्थ नातेदार, पंचायत निर्वाचन का प्रताशी है तो उसका वितरण दें। सुखराम ने कुसुमकली और उर्मिला सिंह की जानकारी तो दी, परंतु गीता सिंह की जानकारी नहीं दी।
वहीं, इन तीनों महिलाओं के नामांकन में सुखराम सिंह को पति बताया गया है। जनपद पंचायत देवसर के सीईओ ने सुखराम को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें निलंबित करने की सिफारिश जिला पंचायत सीईओ से कर दी है। इस पत्र में कहा गया है कि सुखराम सिंह का आचरण शासकीय कर्मचारी से अपेक्षित शिष्टता, शालीनता और आदर्श आचरण तथा नियमों के विपरीत है। इससे इस कार्यालय और संपूर्ण कर्मचारियों की छवि धूमिल हुई है। इस आधार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित किया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।