फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवास: अनुशासनहीनता के चलते भाजयुमो जिला उपाध्य़क्ष को किया पदमुक्त, फेसबुक पोस्ट कर लगाए थे जिलाध्यक्ष पर आरोप

Wed, 30 Mar 2022 07:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 07:54 PM IST
सार

फेसबुक पोस्ट कर भाजपा जिलाध्यक्ष पर तानाशाही के आरोप लगाने वाले भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को पद मुक्त कर दिया गया है। उनके आचरण को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है। मामले में दूसरे नेताओं की भूमिका भी सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Dewas: Due to indiscipline, the BJYM District Vice President was relieved, had accused the District President by posting Facebook
भाजपा जिलाध्यक्ष खंडेलवाल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा में मचे बवाल के बाद अब अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को पहले कारण बताओ नोटिस दिया गया और उसके बाद पद मुक्त कर दिया गया। इस मामले में अन्य लोगों पर भी संगठन नजर रख रहा है।


बता दें कि मंगलवार को भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित हुई थी। इसमें जिला उपाध्यक्ष बनाए गए पवन सैंधव ने आपत्ति जताई थी। सैंधव ने फेसबुक पर पोस्ट की थी जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल पर तानाशाही के आरोप लगाए थे। पद छोड़ने की बात कर कहा था कि मैं कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा। इतना ही नहीं कार्यकारिणी में जिन लोगों को जगह मिली उन सबके नाम लिखकर कहा कि मोदीजी परिवारवाद का विरोध कर रहे लेकिन यहां परिवारवाद हावी है। अधिकतर नेता पुत्रों का जगह दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया। संगठन के मुखिया का पहली बार इस तरह खुलेआम विरोध किया गया, जिस कारण गुटबाजी और अंतर्कलह भी सामने आई। इसके बाद बुधवार को पवन सैंधव को कारण बताओ नोटिस दिया और उसके बाद पद से मुक्त कर दिया। उनके कार्य को अनुशासनहीनता माना गया।
Dewas: Due to indiscipline, the BJYM District Vice President was relieved, had accused the District President by posting Facebook
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर किया पदमुक्त - फोटो : सोशल मीडिया

पर्दे के पीछे बड़े नेताओं का हाथ
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पर्दे के पीछे भाजपा के दूसरे नेता हैं। जिलाध्य़क्ष से पटरी नहीं बैठने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। खातेगांव और सोनकच्छ क्षेत्र के नेताओं का नाम इसमें सामने आ रहा है क्योंकि खातेगांव के कुछ बड़े नेता भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी की नियुक्ति से नाखुश हैं और सोनकच्छ क्षेत्र के एक नेता भी अपने समर्थक को महामंत्री न बनाए जाने से नाराज हैं। इसके चलते यह सब हुआ है। इस मामले में अब उन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जानकारी जुटाई जा रही है जिन्होंने फेसबुक पोस्ट को शेयर किया और उस पर कमेंट किए हैं। आने वाले दिनों में ऐसे लोगों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने बताया कि सभी के समन्वय से कार्यकारिणी बनाई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed