{"_id":"5a5dce364f1c1b6d268b4aab","slug":"cm-shivraj-singh-chauhan-slaps-a-man-video-now-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री शिवराज ने रोड शो में एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ा, कांग्रेस ने की यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री शिवराज ने रोड शो में एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ा, कांग्रेस ने की यह मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की परेशानियां एक वीडियो ने बढ़ा दी है। नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन के रोड शो में मुख्यमंत्री अपना आपा खो बैठे और एक शख्स पर थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस वजह से लोग उनकी कड़ी निंदा करने लगे हैं। इस वीडियो में सीएम उस शख्स को धक्का देते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने प्रदेश में सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे 'सत्ता का मद' करार दिया है और इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। विधानसभा में नेता विपक्ष अजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि सत्ता का मद, खिसकता जनाधार और असफल नीतियों की खीज को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर संत्री तक सार्वजनिक रूप से जाहिर करने लगे हैं।
विज्ञापन
यह पूरा मामला धार जिले की सरदारपुर नगर परिषद में रोड शो के दौरान का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रोड शो के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक व्यक्ति दो थप्पड़ मारे हैं। इस व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि काले कोट पहने हुए थप्पड़ खाने वाला यह व्यक्ति सीएम का ही गनमैन है। सीएम द्वारा इस तरह किसी को भी थप्पड़ मार देने की कड़ी निंदा की जा रही है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि यह बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनावों में राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी की सरकार का कई जगहों पर कड़ा विरोध किया जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ धारा-332 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। उनका कहना है दो दिन पहले ही इंदौर की एक अदालत ने 12 साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को दो साल कैद की सजा दी है। साथ में आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। उस व्यक्ति ने 12 साल पहले ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारा था।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष को सीएम को घेरने का मौका मिल गया है। सूबे की कई जगहों पर कहीं बीजेपी उम्मीदवार के पुतले को जूते की माला पहनाई गई तो कहीं रैली के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए। वहीं हाल ही में एक बीजेपी पार्षद का डांसर्स के साथ ठुमके लगाते हुए एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी की खूब किरकिरी हुई थी।
