फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM in Sehore: नसरुल्लागंज के गांव पिपलानी में 310 गोंड एवं 101 कोरकू समाज के जोड़ों का विवाह, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

Sat, 14 May 2022 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 14 May 2022 08:07 PM IST
सार

सीहोर जिले के गांव पिपलानी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 310 गोंड एवं 101 कोरकू समाज के जोड़ों की शादी हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आयोजन में पहुंचे।
 

विज्ञापन
CM in Sehore: Marriage of 310 Gond and 101 Korku Samaj couples in Piplani village of Nasrullaganj, Chief Minister also attended
सीहोर जिले में आयोजित सामूहिक विवाह में सीएम भी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले के गांव पिपलानी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 310 गोंड एवं 101 कोरकू समाज के जोड़ों की शादी हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आयोजन में पहुंचे।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने 10 बेटियों को सांकेतिक तौर पर 11 हज़ार रुपये का चेक भेट किया। उन्होंने नव दंपतियों को प्रदेश सरकार की ओर से 32 इंच का एलईडी टीवी, एक टेबल फेन, 51 बर्तन, पलंग-बिस्तर, दुल्हन के कपड़े,  शृंगार का सामान और चांदी के आभूषण सामान दिया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में 50 हज़ार से अधिक बराती और बरातियों ने मिलकर सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्य एवं अद्भुत बनाया, कन्या पूजन से प्रारंभ सामूहिक विवाह बेटी की विदाई के साथ संपन्न हुआ। 
 
CM in Sehore: Marriage of 310 Gond and 101 Korku Samaj couples in Piplani village of Nasrullaganj, Chief Minister also attended
मुख्यमंत्री चौहान ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर नवदंपतियों का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री चौहान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपना स्वागत करने से रोक दिया और कहा कि बेटियों की शादी में खुद का स्वागत नहीं करवाता, मैं तो वर-वधू अपने बेटे बेटियों का स्वागत करने आया हूं। मुख्यमंत्री चौहान ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर नवदंपतियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समूहों के बेटे-बेटियों के विवाह के साथ ही उच्च शिक्षा का खर्च आवास, राशन, स्वास्थ्य सहित जिन्दगी की हर मोड़ पर मामा साथ देंगे।

सीएम शिवराज ने कहा कि कन्या विवाह योजना को अब और अधिक उपयोगी बनाने के लिए राशि बढ़ाकर 55 हज़ार कर दी गई है। इससे विवाह के आयोजन से लेकर गृहस्थी की जरूरत का लगभग पूरा सामान नवजोड़े को दिया जा सके। वधू के खाते में 11 हज़ार रुपये की राशि भी डाली जाती है ताकि कोई जरूरत की चीज़ छूट भी गई हो तो ली जा सके। मुख्यमंत्री ने बेटियों को प्यार और सम्मान से रखने के लिए दूल्हों से आग्रह भी किया।
 
CM in Sehore: Marriage of 310 Gond and 101 Korku Samaj couples in Piplani village of Nasrullaganj, Chief Minister also attended
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज को और अधिक सशक्त बनाने के लिए इनके वनों पर अधिकार बढ़ाए जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज को और अधिक सशक्त बनाने के लिए इनके वनों पर अधिकार बढ़ाए जाएंगे। साथ ही अन्य योजनाओं के माध्यम से चौतरफा विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इमारती लड़की के विक्रय पर 20 प्रतिशत राशि स्थानीय वन समितियों को मिलेगी। तेंदुपत्ता की प्रति 100 गड्डी संग्रहण की राशि 250 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये की गई है। जनजातियों के हित में पेसा एक्ट लागू करने का निर्णय लिया गया है। सामाजिक वन प्रबंधन का कार्य जनजातीय समूहों को दिया जाएगा।

मंडला सांसद संपतिया उइके के पारसी भाषा में संबोधन से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातीय भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार सभी प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा एवं संस्कृति को कभी न छोड़ें यह एक सम्मान की बात है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM in Sehore: Marriage of 310 Gond and 101 Korku Samaj couples in Piplani village of Nasrullaganj, Chief Minister also attended
की। मुख्यमंत्री चौहान ने कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी प्राप्त 49 जनजातीय छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक विवाह सम्मलेन में बैतूल तथा महाराष्ट्र से आए सांस्कृतिक दल की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूहों का मन मोह लिया। सीएम ने दोनों सांस्कृतिक दलों को 25-25 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा मंडला संसद संपतिया उइके ने भी सांस्कृतिक दलों को 10 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी प्राप्त 49 जनजातीय छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की जिनमें प्रवीण्य सूची के छह विद्यार्थी भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
CM in Sehore: Marriage of 310 Gond and 101 Korku Samaj couples in Piplani village of Nasrullaganj, Chief Minister also attended
सामूहिक विवाह सम्मलेन में बैतूल तथा महाराष्ट्र से आए सांस्कृतिक दल की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूहों का मन मोह लिया। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, गुरुप्रसाद शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, देवी सिंह धुर्वे, जनपद अध्यक्ष दुलारी धुर्वे, पर्वत सिंह उइके, हनुमत सिंह नागवेल, हरि सिंह देवड़ा, विष्णु प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed