फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की वैलेंटाइन डे पर शादी, कार्तिकेय की डेस्टिनेशन वेडिंग कहां से, तैयारियां कैसी?

Fri, 07 Feb 2025 03:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Feb 2025 03:53 PM IST
सार

Shivraj Singh Chouhan Son Wedding: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर होगी, वहीं बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी 5-6 मार्च को होगी। शादी की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। इस शादी में पीएम मोदी समेत देश के और प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन
MP Shivraj Singh Chouhan Son Kunal to Marry on Valentine’s Day Kartikeya Destination Wedding in March
शिवराज सिंह के दोनों बेटों की होने वाली है शादी। - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। दो महीनों में शिवराज सिंह के दोनों बेटों कुणाल और कार्तिकेय की शादी होने वाली है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की शादी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर होगी, वहीं बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी 5-6 मार्च को होगी। बेटों की शादी को लेकर शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह तैयारियों में जुटे लगे हुए हैं। 



शादी का निमंत्रण देने के लिए कार्ड बांटे जा रहे हैं। पांच फरवरी को शिवराज सिंह ने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल को भी शादी का न्योता दिया। वहीं, इससे पहले उनकी पत्नी साधना सिंह ने हिल्दी कूटने की रश्म निभाते हुए नजर आई थीं। इस वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। आईए, अब जानते हैं कुणाल और कार्तिकेय की कब, किससे और कहां शादी होने वाली है? शिवराज की होने वाली दोनों बहुए कौंन हैं? शिवराज सिंह के बेटों की शादी की तैयारियों कैसी चल रही हैं? 

MP Shivraj Singh Chouhan Son Kunal to Marry on Valentine’s Day Kartikeya Destination Wedding in March
शिवराज सिंह ने परिवार के साथ बाबा महाकाल को दिया न्योता। - फोटो : Amar Ujala

कब, किससे और कहां होगा शादी समारोह?
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की शादी वैलेंटाइन डे  यानी 14 फरवरी को भोपाल में होगी। करीब आठ महीने पहले कुणाल की जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से सगाई हुई थी। कुणाल और रिद्धि एक साथ पढ़े हैं, ऐसे में कहा जा रहा है कि यह दोनों की लव मैरिज है। 

वहीं, शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। उनकी शादी 5-6 मार्च को उदयपुर में अमानत बंसल से होगी। अमानत लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। उदयपुर में शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल में एक रिसेप्शन भी होगा। करीब चार महीने पहले अमानत और कार्तिकेय की दिल्ली में सगाई हुई थी।  

MP Shivraj Singh Chouhan Son Kunal to Marry on Valentine’s Day Kartikeya Destination Wedding in March
शिवराज की दोनों बहुओं के बारे में जानिए। - फोटो : अमर उजाला

शिवराज की होने वाली दोनों बहुएं कौन हैं? 
शिवराज की छोटी बहू रिद्धी जैन परिवार से आती हैं। उनके पिता संदीप जैन हैं, जो भोपाल में बड़े डॉक्टर हैं। रिद्धी के दादा इंदरमल जैन भी जाने माने डॉक्टर हैं। शिवराज सिंह के 74 बंगला स्थित सरकारी आवास बी-8 के पीछे निशात कॉलोनी में डॉ. इंदरमल जैन का घर है। अमेरिका में पढ़ाई के दौरान कुणाल और रिद्धी एक दूसरे से मिले थे। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती है। कुणाल और रिद्धी की करीब आठ महीने पहले सगाई हुई थी। बेहद सादे तरीके से हुई इस सगाई में शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और जैन परिवार के सदस्य ही नजर आ थे। इस कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था, लेकिन जैन परिवार की ओर से सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई थीं।

शिवराज सिंह की होने वाली बड़ी बहू अमानत बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के निदेशक और कारोबारी अनुपम आर बंसल की बेटी हैं। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, उन्होंने मनोवैज्ञानिक शोध में एमएससी किया है। बताया जाता है कि अमानत को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है। अमानत की मां रुचिता बंसल  'इजहार' नाम की एक संस्था चलाती हैं। करीब चार महीने पहले अमानत और कार्तिकेय की सगाई दिल्ली के एक होटल में हुई थी। सगाई कार्यक्रम में दोनों परिवारों को मिलाकर 50 लोग ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Shivraj Singh Chouhan Son Kunal to Marry on Valentine’s Day Kartikeya Destination Wedding in March
माता-पिता के साथ कुणाल और कार्तिकेय - फोटो : Amar Ujala

शिवराज सिंह के बेटों के बारे में भी जानिए
कार्तिकेय चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे हैं। कार्तिकेय को पिता का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। 2013 से कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय हैं। इसकी पूरी संभावना है कि आने वाले समय में कार्तिकेय चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

कुणाल चौहान शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे हैं। कुणाल का राजनीति से कोई नाता नहीं है, उनका पूरा फोकस अपने कारोबार पर ही रहता है। वे मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के मैनेजिंग पार्टनर हैं। उनकी डेयरी से दूध, घी, पनीर, लस्सी, दही और पानी भी भोपाल व आसपास के जिलों में सप्लाई  किया जााता है। इससे पहले कुणाल ने भोपाल में फूलों की दुकान भी खोली थी। 

विज्ञापन
MP Shivraj Singh Chouhan Son Kunal to Marry on Valentine’s Day Kartikeya Destination Wedding in March
हल्दी रस्म की तैयारीं करती साधना सिंह चौहान। - फोटो : Amar Ujala

कैसी चल रहीं शादी की तैयारियां?
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के घर में फिलहाल छोटे बेटे कुणाल की शादी की तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह ने हल्दी रस्म की तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसमें वे सात सुहागन महिलाओं के साथ हल्दी कूटती नजर आई थीं। वहीं, शादी समारोह का न्योता भी दिया जा रहा है। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर उन्हें निमंत्रण दिया। इससे पहले शिवराज सिंह पीएम नरेंद्र मोदी को भी न्योता दे चुके हैं। अक्टूबर 2024 में शिवराज सिंह चौहान ने अपने पूरे परिवार पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और कुणाल के साथ प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर पीएम मोदी को शादी में आने का निमंत्रण दिया था। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और विपक्ष के नेताओं को खुद जाकर शादी का न्योता दिया है। अब तक शिवराज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव, सरकार के कई मंत्रियों, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को भी शादी का न्योता दे चुके हैं। 


शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ दिया था पीएम मोदी को शादी में आने का न्योता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed