फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPS MEET: सीएम डॉ यादव बोले-परेशानी में पुलिस ही भगवान नजर आती है, पुलिस थानों को पुरस्कृत करने दिये निर्देश

Fri, 07 Feb 2025 01:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Feb 2025 01:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईपीएस मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबके अधिकारों की रक्षा ही सच्ची पुलिसिंग है। 

विज्ञापन
IPS MEET: CM Dr Yadav said - In times of trouble, police appear to be God, instructions given to reward police
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
                 
                        
                        
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में IPS मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के आला IPS अधिकारियों को संबोधन में कहा कि कुछ लोग शिकायत करते हैं कि मेरा पुलिस से ज्यादा प्रेम है। लेकिन ये सच है कि पुलिस 24 घंटे काम करती है। किसी भी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया पुलिस को ही देना पड़ती है। परेशानी में पुलिस ही भगवान नजर आती है। पुलिस सबकी आशा का केन्द्र बनते जा रही है। जो काम पुलिस के नहीं हैं उनमें भी पुलिस से मदद की उम्मीद की जाती है।
जाति से अपराधी न समझे
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जातियों को हमने आपराधिक घोषित कर दिया है। लेकिन हमारी ये मानसिकता अंग्रेजों के वजह से हो गई। जबकि ऐसे लोगों का उपयोग सही तरीके से किया जाए तो ये बहुत काम के हो सकते हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि नट जाति के लोगों से पहले गुप्तचर का काम लिया जाता था, अपनी कला-कौशल के बल पर वे बहुत काम आते थे। इसीलिए पुलिस को अपनी मानसिकता में भी परिवर्तन लाना होगा। 
 
IPS MEET: CM Dr Yadav said - In times of trouble, police appear to be God, instructions given to reward police
सीएम डॉ. यादव ने किया आइ्रपीएस मीट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
सबके अधिकारों की रक्षा ही सच्ची पुलिसिंग
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पुलिसिंग की भावना का सही अर्थ समझाने के लिए उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार किसान अपनी फसल में से कई वर्गों को उपज का हिस्सा देता है उसी प्रकार पुलिस की भी ये भावना होनी चाहिए जो हमें मिला केवल वो हमारा नहीं है। पुलिस को मिला पॉवर सबका पॉवर है। सबके अधिकारों के लिए अपने पॉवर का इस्तेमाल करना ही सच्ची पुलिसिंग है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस के सामने चुनौती होती है कि कानून का पालन कराना है, दक्षता दिखानी है लेकिन ये वसंवेदनशीलता के साथ होना चाहिए। मुझे मध्यप्रदेश पुलिस पर गर्व है जिसने कई मामलों में अपनी अच्छी पोजीशन से बनाई है

बम्होरीकला थाना प्रभारी का सम्मान
टीकमगढ़ के बम्होरीकला थाने को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची में सम्मिलित किया और एक्सीलेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई और बम्होरीकला थाना प्रभारी रश्मि जैन को सम्मानित किया

सीएम ने दिये थानों को पुरस्कृत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री अंत में डीजीपी कैलाश मकवाना से कहा कि प्रदेश में भी पुलिस थानों को पुरस्कृत करने की परंपरा शुरु हो। उन्होने कहा कि जिस प्रकार केन्द्रीय गृहमंत्रालय थानों को पुरस्कृत करता है इसी प्रकार के पैरामीटर पर मध्यप्रदेश में पुलिस थानों को प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पुरस्कृत करने की परंपरा शुरु करें। प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर थानों को पुरस्कृत किया जाए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed