फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News:शिवप्रकाश बोले- मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है SIR, घुसपैठियों को रोकने बड़ा कदम

Tue, 04 Nov 2025 07:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 04 Nov 2025 07:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में एसआईआर पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना एसआईआर हैं। यह घुसपैठियों को रोकने बड़ा कदम हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।  
 

विज्ञापन
MP News: Shiv Prakash said – Sir, the voter list has to be made error-free, a big step to stop infiltrators.
राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। 

शिवप्रकाश ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध और पारदर्शी बनाना ही एसआईआर प्रक्रिया का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं से होती है। यदि सूची में घुसपैठिए या अवांछित नाम जुड़ जाते हैं तो लोकतंत्र की नींव कमजोर पड़ती है। उन्होंने बताया कि बिहार में हुए एसआईआर अभियान में 34 लाख फर्जी नाम हटाए गए, जो इस प्रक्रिया की प्रभावशीलता को दर्शाता है। शिवप्रकाश जी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में विदेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची से दूर रखना आवश्यक है, ताकि लोकतंत्र की पवित्रता बनी रहे।

ये भी पढ़ें-  MP News: घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान आज से, आयोग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की

 
MP News: Shiv Prakash said – Sir, the voter list has to be made error-free, a big step to stop infiltrators.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के साथ समन्वय में काम करते हुए एसआईआर की हर प्रक्रिया को गंभीरता से निभाना होगा। बूथ स्तर पर बीएलओ की भूमिका अहम है, इसलिए कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में सक्रिय होकर सही मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाएं और फर्जी नाम हटवाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि एसआईआर केवल चुनाव आयोग की प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह संगठनात्मक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाना और बोगस मतदाताओं को सूची से बाहर करना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। खण्डेलवाल ने कहा कि यह प्रक्रिया देश के 12 राज्यों में प्रारंभ हो चुकी है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाना है।

ये भी पढ़ें- MP News: बिजली कंपनी का फरमान, कृषि फीडरों पर 10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति पर कटेगा अफसरों का वेतन

 
MP News: Shiv Prakash said – Sir, the voter list has to be made error-free, a big step to stop infiltrators.
भाजपा की कार्यशाला में संगठन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता इस प्रक्रिया पर निर्भर करेगी। इसलिए संगठन के हर स्तर पर सामूहिक प्रयास और समन्वय जरूरी है। उन्होंने विपक्ष द्वारा एसआईआर का विरोध किए जाने को निराधार बताया और कहा कि यह किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में कदम है। कार्यशाला के दौरान प्रदेश मंत्री व सह-संयोजक रजनीश अग्रवाल ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से एसआईआर की प्रक्रिया और आवश्यक कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अभियान के प्रदेश संयोजक श्री भगवानदास सबनानी ने किया। मंच पर वरिष्ठ नेता एवं विधायक श्री रामेश्वर शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, संयोजक और बीएलए-1 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed