फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Electricity company orders salary deduction for officers if power supply on agricultural feeders exce

MP News: बिजली कंपनी का फरमान, कृषि फीडरों पर 10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति पर कटेगा अफसरों का वेतन

Tue, 04 Nov 2025 05:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 04 Nov 2025 05:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने कृषि फीडरों पर 10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने चेतावनी दी है कि तय समय से ज्यादा बिजली देने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन काटा जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Electricity company orders salary deduction for officers if power supply on agricultural feeders exce
बिजली संयंत्र (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने कृषि फीडरों पर 10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति करने पर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी जारी की है। मुख्य महाप्रबंधक (सेवा/सेवाएं) आरएस जैन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यदि किसी माह में कृषि फीडरों पर निर्धारित अवधि से अधिक बिजली आपूर्ति दी गई, तो संबंधित ऑपरेटर से लेकर महाप्रबंधक (GM) स्तर तक के अधिकारियों का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Womens World Cup जीतने वाली Kranti Gaud को MP सरकार का तोहफा, CM Mohan ने क्या एलान किया? Amar Ujala
विज्ञापन


कंपनी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यदि किसी माह में किसी फीडर पर दो दिन लगातार 10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति पाई जाती है, तो संबंधित ऑपरेटर का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। यदि चार दिन लगातार यह स्थिति बनी रहती है, तो जूनियर इंजीनियर (JE) का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसी तरह छह दिन तक ऐसी स्थिति रहने पर सहायक अभियंता (AE) और सात दिन तक रहने पर महाप्रबंधक (GM) का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान आज से, आयोग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की

राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार कृषि फीडरों पर प्रतिदिन अधिकतम 10 घंटे तक ही बिजली आपूर्ति की अनुमति है। इसके बावजूद अधिक आपूर्ति पाए जाने पर इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा और संबंधित अधिकारी पर न केवल वेतन कटौती होगी, बल्कि आवश्यकतानुसार विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कृषि फीडरों पर लगाए गए टाइम इंटीग्रेशन मीटर से प्राप्त डेटा को ही आधार माना जाएगा। किसी तकनीकी कारण से अतिरिक्त आपूर्ति होने की स्थिति में अधिकतम 15 मिनट की छूट दी जाएगी। मुख्य महाप्रबंधक ने निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का पालन सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू और संतुलित बनी रहे।

ये भी पढ़ें-  MP News: बिहार में सीएम बोले-रास्ते और हेलीपैड खोद दिए, लेकिन जनता से मिलने से कोई नहीं रोक सकता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed