फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News:पचमढ़ी मानसून मैराथन में चार वर्ष बच्चे से लेकर 75 वर्ष के बुजुर्ग ने लगाई दौड़,  खजुराहो भी भी होगा आ

Sun, 23 Jul 2023 07:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Jul 2023 07:29 PM IST
सार

प्रमुख सचिव ने बताया कि पचमढ़ी मैराथन की सफलता को देखते हुए खजुराहो में भी 11 फरवरी, 2024 को मैराथन का आयोजन किया जायेगा। साथ ही पचमढ़ी में ही 17 दिसंबर को एक अल्ट्रा मैराथन (30, 60 ओर 90 किलोमीटर) होने जा रही है, जिसके लिए भी रजिस्ट्रेशन जल्द शुरु किए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: In the Pachmarhi Monsoon Marathon, children from four years old to 75 years old ran, Khajuraho will a
पचमढ़ी मानसून मैराथन - फोटो : अमर उजाला
पचमढ़ी मानसून मैराथन के पांचवे संस्करण में चार वर्ष के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के बुजुर्ग ने ऊर्जा और उत्साह के साथ दौड़ लगाई। मैराथन दौड़ एमपीटी ग्लेनव्यू होटल से शुरू हुई। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि 42 किलोमीटर दौड़ सुबह 3 बजे शुरू हुई और शेष तीनों दौड़ सुबह 6 बजे शुरू की गई। नर्मदापुरम कलेक्टर भी धावकों के उत्साहवर्धन के लिए 21 किमी दौड़ें। भोपाल की निकिता मंडलोई 42 किमी महिला प्रतियोगिता में प्रथम आई।


 
MP News: In the Pachmarhi Monsoon Marathon, children from four years old to 75 years old ran, Khajuraho will a
पचमढ़ी मानसून मैराथन - फोटो : अमर उजाला
खजुराहो में भी होगी मैराथन
प्रमुख सचिव ने बताया कि पचमढ़ी मैराथन की सफलता को देखते हुए खजुराहो में भी 11 फरवरी, 2024 को मैराथन का आयोजन किया जायेगा। साथ ही पचमढ़ी में ही 17 दिसंबर को एक अल्ट्रा मैराथन (30, 60 ओर 90 किलोमीटर) होने जा रही है, जिसके लिए भी रजिस्ट्रेशन जल्द शुरु किए जाएंगे। उन्होंने सभी धावकों से मैराथन में भाग लेने का आग्रह भी किया।

 
MP News: In the Pachmarhi Monsoon Marathon, children from four years old to 75 years old ran, Khajuraho will a
पचमढ़ी मानसून मैराथन में दौड़ते बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
1350 धावकों ने हिस्सा लिया 
प्रमुख सचिव ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) और जिला प्रशासन नर्मदापुरम के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’ (के.ए. कनेक्ट) द्वारा रविवार को पचमढ़ी में पचमढ़ी मानसून मैराथन का सफल आयोजन किया गया। मैराथन में देशभर से 1350 धावकों ने हिस्सा लिया और पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर श्रेणियों में दौड़ लगाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: In the Pachmarhi Monsoon Marathon, children from four years old to 75 years old ran, Khajuraho will a
पचमढ़ी मानसून मैराथन में भाग लेने पहुंचा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
मैराथन को फ्लेग ऑफ कलेक्टर ने किया
मैराथन को फ्लेग ऑफ नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, टूरिज्म बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव और उपसंचालक युवराज पडोले ने किया। सम्मान समारोह में सतपुड़ा फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति, पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ऐ यू खान, साडा श्रेत्रीय अध्यक्ष कमल धूत, केए कनेक्ट से मिनेश रामभिया भी विशेष रूप से मौजूद थे। समापन समारोह में विजेताओं को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी व मेडल दिए गए।  
 
विजेताओं की सूची
-42 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता पी सेल्वन
-42 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता निकिता मण्डलोई
-21 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता रमनजीत 
-21 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता युविका मेरोथेन
-10 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता दत्ता कुमार 
-10 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता कविता शर्मा
-5 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता संभव मिश्रा
-5 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता दिव्यांशी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed