फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम का एलान- बनाएंगे राणा प्रताप कल्याण बोर्ड व महाराणा लोक, स्कूलों में पढ़ाएंगे शौर्य का पाठ

Mon, 22 May 2023 05:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 22 May 2023 05:20 PM IST
सार

महाराणा प्रताप की जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में राणा प्रताप कल्याण बोर्ड बनाने का भी एलान किया। साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में महाराणा प्रताप, चेतक और उनके सात सहयोगियों के कामों को चित्रित करते हुए स्मारक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - We will not spare love jihad and those who convert
सीएम शिवराज ने मनुआभान की टेकरी पर रानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण किया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राजधानी के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में एलान किया कि भोपाल में महाराणा प्रताप लोक बनेगा। वहीं, उन्होंने राणा प्रताप कल्याण बोर्ड बनाने का भी एलान किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हम लव जिहाद और धर्मांतरण कराने वालों को नहीं छोड़ेंगे। स्कूलों में महाराणा के शौर्य का पाठ पढ़ाया जाएगा। 

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में कई षड्यंत्रकारी सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दिनों आतंकियों को पकड़ा गया। ये लोग लव जिहाद और धर्मांतरण कराते थे। फिर आतंकवाद की तरफ ले जाते थे। इससे पहले हमने जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आतंकियों को पकड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राणा प्रताप के चरणों को प्रणाम कर संकल्प लेता हूं कि ऐसे लोगों को हम किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आतंकियों से लड़ना हमारा धर्म है। हम आतंकवाद के खिलाफ सारी व्यवस्था बनाएंगे। 
 

रानी पद्यावती की प्रतिमा का अनावरण
इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, राणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भोपाल के मनुआभान टेकरी पर राजमाता महारानी पद्यावती की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर उनके चरणों में प्रणाम किया। सीएम ने कहा कि मैं प्रफुल्लित हूं कि आज एक संकल्प पूरा हुआ है। मनुआभान की टेकरी को हम राजमाता महारानी पद्यावती के स्मारक के रूप में विकसित कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लें।

 
MP News: CM Shivraj said - We will not spare love jihad and those who convert
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मेवाड़ की माटी का सम्मान कम नहीं होने दूंगा 
मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह ने हल्दी घाटी की मिट्टी भेंट की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह माटी महाराणा प्रताप के शौर्य को हमेशा याद दिलाएगी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम लेते ही सिर झुक जाता है। ऐसा शौर्य कहीं देखने को नहीं मिलता। महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर थे, जिनके नाम से रोम-रोम पुलकित हो जाता है। अकबर युद्ध के लिए 1 लाख सैनिक के साथ आया और महाराणा प्रताप ने 20 हजार सैनिकों के साथ ही उसके छक्के छुड़ा दिए। 

राणा प्रताप कल्याण बोर्ड बनेगा 
मुख्यमंत्री ने 22 मई महाराणा प्रतााप की जयंती पर मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित करने पर कहा कि हमने कोई उपकार नहीं किया। हमने ऋण उतारा है। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि भोपाल में महाराणा प्रताप, चेतक और उनके सात सहयोगियों के कामों को चित्रित करते हुए स्मारक बनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके शौर्य पराक्रम को जान सकें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तकों में उनकी वीरता की कहानी भी पढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने राणा प्रताप बोर्ड बनाने का भी एलान किया। 
  
मुख्यमंत्री ने जो वादा किया वो पूरा किया

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राजपूत समाज को लेकर मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की, उनमें से अधिकतर पूरी की। विपक्ष के मुख्यमंत्री घोषणा का 10 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर पाते। तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश के रूप में तब्दील करने की हमारी कोशिश है। 

जिनके नाम में शिव है, वह तो राज करेंगे ही
महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। सिंह ने कहा कि आज यह कार्यक्रम देश के लिए मिशाल है। मुझे कार्यक्रम में लग रहा है, जैसे मैं मेवाड़ में हूं और मां की गोद में बैठा हूं। उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि जिसके नाम में शिव है, तो राज करेंगे ही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed