फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: जी-20 के तहत थिंक-20 का मंथन शुरू, सीएम शिवराज बोले- प्रकृति का शोषण नहीं दोहन करें

Mon, 16 Jan 2023 03:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Jan 2023 03:37 PM IST
सार

भोपाल में जी-20 के अंतर्गत थिंक 20 की बैठक दो दिवसीय बैठक आयोजित हो रही है। बैठक में 22 देशों के 94 मेहमान समेत 300 लोग हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्या तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन विषय बुद्धिजीवी और विषय विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Brainstorming of Think-20 started under G-20, CM Shivraj said - don't exploit nature, exploit it
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 बैठक सोमवार को भोपाल में शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में पर्यावरण सम्मत जीवन शैली समेत अन्य विषयों पर दो दिन मंथन किया जाएगा। इससे पहले सीएम के साथ अलग-अलग देशों से आये मेहमानों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हमें प्रकृति का शोषण नहीं दोहन करने की तरफ सोचना होगा। 

 
भोपाल में जी-20 के अंतर्गत थिंक 20 की बैठक दो दिवसीय बैठक आयोजित हो रही है। बैठक में 22 देशों के 94 मेहमान समेत 300 लोग हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्या तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन विषय बुद्धिजीवी और विषय विशेषज्ञ मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 की बैठक भोपाल में हो रही है। दुनियाभार के बुद्धिजीवी और विचारक मध्य प्रदेश आये हैं। आज मुझे लग रहा है कि भोपाल कैपिटल ऑफ इंटेलेक्चुअल हो गई है। मैं सभी का ह्दय से स्वागत करता हूं।
 
 
MP News: Brainstorming of Think-20 started under G-20, CM Shivraj said - don't exploit nature, exploit it
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
आज भोपाल इंटेलेक्चवल कैपिटल हो गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दिल में आपका दिल से स्वागत करता हूं। भारत में मेहमान को भगवान माना जाता है। आप राजा नहीं भगवान हो। हम सब जी-20 मुझे लग रहा है कि आज भोपाल इंटेलेक्चवल कैपिटल हो गई है। आप जो चिंतन करेंगे और मंथन करेंगे उससे निकलने वाला अमृत पूरे देश की की जनता के लिए जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अद्भुत नेता हैं। जी-20 की थीम इस बार वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर है। यह भारत का बहुत प्राचीन विचार है। प्रधानमंत्री जी ने वन अर्थ मतलब ये पृथ्वी हम सभी के लिए एक है। वन फैमिली, पूरा विश्व एक परिवार है। वन फ्यूचर-एक दूसरे से आगे निकलने की अंधी दौड़ ना लगाएं। इसलिए संघर्ष नहीं, समन्वय, प्रेम-विश्वास हो। 
 
 
MP News: Brainstorming of Think-20 started under G-20, CM Shivraj said - don't exploit nature, exploit it
सीएम अतिथियों के साथ पौधा लगाया - फोटो : अमर उजाला
भारत का भाव दुनिया में शांति लगा सकता है
सीएम ने कहा कि भारत ने हजारों साल पहले कहा कि हम सब अलग नहीं है। एक ही चेतना के अंग है। सभी में उसी परमात्मा का अंश है। यह सिर्फ मनुष्य मात्र तक सीमित नहीं है। भारत ने यह भी कहा कि प्राणियों में भी वही चेतना है। इसलिए भारत में गो पूजा से लेकर प्रकृति पूजा तक की जाती है। इसलिए भारत ने कहा कि अपने जैसा सबको मानो। हम सभी के मंगल की कामना करते है। यह अद्वैत का भाव दुनिया से मतभेतों को मिटा सकता है और यह भाव दुनिया को शांति की तरफ ले जाता है।

भौतिक प्रकृति की चाह में बेहिसाब शोषण किया
सीएम ने कहा कि टी-20 के सभी थिंक टैंक से अनुरोध करना चाहता हूं कि आज हम प्रकृति का शोषण कर रहे है। हममें सब शामिल हैं। विकसित देशों ने भौतिक प्रकृति की चाह में अधिक शोषण किया है। हम यह सोचे कि प्रकृति का शोषण ना करें, प्रकृति का दोहन करें। शोषण और दोहन में अंतर है। यदि पेड़ में फल लगा है और उसे तोड़ कर खा ले तो यह दोहन हुआ, लेकिन यदि पेड़ ही काट दें तो यह शोषण हुआ। हमने भौतिक प्रकृति की चाह में बेहिसाब शोषण किया। इसके कारण ही जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के संकट का सामना कर रहे है और आज कह रहे हैं कि कैसे पर्यावरण को बचाए। यह दुनिया को सोचना पड़ेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Brainstorming of Think-20 started under G-20, CM Shivraj said - don't exploit nature, exploit it
मुख्यमंत्री शिवराज थिंक 20 के मेहमानों के साथ पौधरोपण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
भाषण से पर्यावरण नहीं बचेगा
सीएम ने कहा कि यह ग्रीन जीडीपी की बात करना चाहिए। यानी प्रकृति से उतना ही निकाला। जितने की प्रकृति भरपाई अपने आप कर लें। इसलिए प्रगति प्रकृति के साथ। मध्य प्रदेश छोटी छोटी चीजों से पर्यावरण को बचाने के लिए अपना योगदान दे रहा है। पर्यावरण को बचाना है तो यह भाषण से नहीं होगा। इसको व्यवहार में उतारना होगा। इसलिए मैंने तय किया अपने दिन की शुरुआत पौधा लगाने से करता हूं। मैंने आह्वान किया कि अपने विवाह वर्षगांठ, बच्चोें के जन्मदिन पर पौधा लआओ। हमने अंकुर पोर्टल बनाया, जिस पर आठ महीने में करीब 35 लाख लोगों ने अपने जन्मदिन पर पौधो की जानकारी और फोटो शेयर किए। 
 
प्रदेश ने साढ़े चार लॉख वॉटर बॉडी बनाई
मध्य प्रदेश में हमने जलाअभिषेक अभियान चलाया। इसमें हमने तय किया कि गांव का पानी गांव में रोकेंगे। खेत का पानी खेत में रोकेंगे। जनता के सहयोग से वॉटर बॉडी बनाना शुरू की। हमने छोटी बड़ी साढ़े चार लाख वॉटर बॉडी बनाई, जो वॉटर रिचार्जिंग का काम कर रही हैं। हर साल गर्मियों में हमारा जलाभिषेक अभियान चलता है। प्रदेश ने बिजली बचाने की दिशा में काम शुरू किया है। इसलिए बिजली बचाना, बिजली बचाने के समान है। मध्य प्रदेश सोशल पॉवर प्लाट लगा रहा है। इस दिशा में प्रदेश बढ़ रहा हैं।

पहले दिन 10 और दूसरे दिन 5 सत्र होंगे 
दो दिवसीय टी-20 बैठक के पहले दिन सोमवार को 10 सत्र और दूसरे दिन मंगलवार को पांच सत्र होंगे। समापन कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल शामिल होंगे। इस दिन राजदूत अमर सिन्हा की अध्यक्षता में रोल आफ ट्राईएंगुलर कार्पोरेशन इन लोकेलाइजेशन आफ एसडीजीएस विषय पर बैठक का सत्र होगा। सत्र के बाद ग्लोबल साउथ एंड ग्लोबल गवर्नेंस पर राउंड टेबल मीटिंग होगी। पांचवां और अंतिम सत्र 'न्यू काम्पलीमेंट्रीज इन ट्रेड एंड वेल्यू चेंज' विषय पर होगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed