फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Allegations of insects found in food at a Katara Hills hostel: Female students protest, demanding clean water

भोपाल के छात्रावास में खाने में कीड़े मिलने का आरोप: छात्राओं का प्रदर्शन, साफ पानी और सुरक्षा की मांग

Wed, 21 Oct 2026 03:22 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 21 Oct 2026 03:22 PM IST
सार

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित आकांक्षा योजना के छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राएं विरोध कर रही हैं। छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता, खाने में कीड़े मिलने की शिकायत, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रशासन से जांच और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।

विज्ञापन
Allegations of insects found in food at a Katara Hills hostel: Female students protest, demanding clean water
छात्राओं का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कटारा हिल्स स्थित आकांक्षा योजना के तहत संचालित छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता खराब है और खाने में कीड़े मिलने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने और वाटर कूलर से जुड़ी समस्याओं के कारण भी उन्हें परेशानी हो रही है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), भोपाल ने छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन का कहना है कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को भोजन, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इन व्यवस्थाओं में लापरवाही छात्राओं के स्वास्थ्य और पढ़ाई के माहौल को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


खाने की गुणवत्ता और पेयजल व्यवस्था पर सवाल
छात्राओं की शिकायत है कि छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की जानी चाहिए। खाने में कीड़े मिलने के आरोप को गंभीर बताते हुए उन्होंने इसकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि उन्हें पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिलना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। पेयजल व्यवस्था को लेकर भी छात्राओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वाटर कूलर की मरम्मत कराने के साथ स्वच्छ पानी की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा छात्रावास में साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी कांग्रेस का बड़ा आंदोलन प्लान: गांव-गांव चौपाल, दिल्ली में रैली और फिर कूच, जानिए कब-कहां क्या होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित निरीक्षण और समयबद्ध कार्रवाई की मांग
एसएफआई ने मांग की है कि संबंधित विभाग छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराए। वाटर कूलर की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और साफ-सफाई में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। छात्रावास का नियमित निरीक्षण किया जाए, ताकि समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका समाधान हो सके। छात्राओं की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की मांग भी उठाई गई है। संगठन का कहना है कि छात्राओं को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए विरोध प्रदर्शन करने की नौबत नहीं आनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed