फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर बड़ा आरोप, किसान की जमीन हड़पी, मालिक 6 साल से गायब

Thu, 05 Jan 2023 11:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Jan 2023 11:16 PM IST
सार

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह इससे पहले ससुराल से 50 एकड़ जमीन दान में लेने को लेकर चर्चा में थे। अब वह सागर में एक जमीन हड़पने के मामले में फंस गए है। सागर के तिली वार्ड निवासी सीताराम पटेल ने एक वीडियो में मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए है।

विज्ञापन
MP News: Big allegation on pro-Scindia minister Govind Singh Rajput, farmer's land grabbed, owner missing for
गोविंद सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर एक किसान के बेटे बड़ा आरोप लगाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह पर सागर में किसान की जमीन हड़प कर स्कूल बनाने का आरोप लगा है। यहीं नहीं किसान मानसिंह 6 साल से गायब है। अब उनके बेटे सीताराम पटेल ने मामले में वीडियो जारी कर मंत्री पर उनके पिता की हत्या करने की आशंका भी जाहिर की है। वहीं, इस मामले में मंत्री गोविंद सिंह की तरफ से कहा जा रहा है कि उनको विरोधियों के द्वारा षड्यंत्र के तहत फसाया जा रहा हैं।

 

 
 
 
MP News: Big allegation on pro-Scindia minister Govind Singh Rajput, farmer's land grabbed, owner missing for
सागर का मंत्री गोविंद सिंह का स्कूल - फोटो : अमर उजाला
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह इससे पहले ससुराल से 50 एकड़ जमीन दान में लेने को लेकर चर्चा में थे। अब वह सागर में एक जमीन हड़पने के मामले में फंस गए है। सागर के तिली वार्ड निवासी सीताराम पटेल ने एक वीडियो में मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए है। सीताराम पटेल ने आरोप लगाया कि हमारी जमीन 174/17 गोविंद सिंह राजपूत ने उनके नाम करा ली और उस जमीन पर स्कूल भी बना लिया। पटेल ने कहा कि उनके पिता मानसिंह पटेल ने जमीन का केस सागर में केस भी लगाया था। जिसके बाद 22 अगस्त 2016 को उनके पिता को गोविंद सिंह ने घर पर बुलाया था। इसके बाद से पिता घर लौटकर नहीं आए।

 
MP News: Big allegation on pro-Scindia minister Govind Singh Rajput, farmer's land grabbed, owner missing for
सागर में मंत्री गोविंद सिंह का स्कूल - फोटो : अमर उजाला
सीताराम ने कहा कि इसकी रिपोर्ट मैंने 26 अगस्त 2016 को सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई थी। आज तक वह लापता है। हमें आशंका हो रही है कि हमारी पिताजी को या तो मंत्री जी ने मरवा दिया है या कुछ भी कर दिया है। जिसके कारण वह आज तक नहीं आए। आज 6, साढ़े छह साल होने वाल है, लेकिन उनकी कुछ भी जानकारी नहीं मिली है।
सीताराम पटेल ने कहा कि मैं यह भी शिकायत कर रहा हूं कि हमारी जान को भी खतरा हो सकता है। पटेल ने कहा कि हमें कोई मार डालता है। या मेरे बच्चे या पत्नी को कोई मार देता है तो इसका जिम्मेदार गोविंद सिंह का पूरा परिवार होगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Big allegation on pro-Scindia minister Govind Singh Rajput, farmer's land grabbed, owner missing for
शिकायतकर्ता सीताराम पटेल - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला-
2016 में उत्तर सिंह पटेल व मान सिंह पटेल पिता गौरीशंकर के नाम पर खसरा नंबर 174/19 रकबा 0.328 हेक्टेयर जमीन थी। साल 2011-12 में यह जमीन गोविंद सिंह राजपूत निवासी क्रिश्चयन कॉलोनी के नाम पर बगैर किसी आदेश के आ गई। 2016-17 तक उनके ही नाम पर रही। मामला सामने आते ही मान सिंह पटेल ने तहसीलदार कोर्ट में केस लगाया। इसके बाद सुनवाई हुई।
 
मुझे जानकारी नहीं, मेरे नाम पर कैसे दर्ज हुई
तहसीलदार कोर्ट में गोविंद सिंह राजपूत ने जमीन अपने नाम पर होने के जवाब में लिखित में कहा था- जमीन मेरे नाम पर कैसे दर्ज हुई? मुझे पता नहीं है। जमीन से मेरा नाम अलग कर मान सिंह पटेल का नाम दर्ज करने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद तहसीलदार ने आदेश में कहा था कि टाइपिंग में गलती के कारण जमीन गोविंद सिंह राजपूत के नाम पर दर्ज हो गई थी। सुनवाई के बाद खसरा नंबर 174/19 की जमीन को वापस दोनों भाई उत्तम सिंह व मान सिंह के नाम पर कर दी गई। इसके बाद अचानक मान सिंह पटेल गायब हो गए। अब  सीताराम पटेल ने खसरा नंबर 174/17 की जमीन हड़पने का आरोप गोविंद सिंह राजपूत पर लगाया है। यह जमीन ज्ञानवीर सेवा समिति के नाम पर है। जिसकी अध्यक्ष मंत्री की पत्नी सविता सिंह हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed