{"_id":"63b6bdfe10b7a60c453d92a4","slug":"mp-news-holiday-on-the-birth-anniversary-of-maharana-pratap-statue-of-queen-padmavati-will-be-installed-on-m","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश में महाराणा प्रताप की जयंती पर अवकाश, मनुआभान की टेकरी पर रानी पद्मावति की मूर्ति होगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश में महाराणा प्रताप की जयंती पर अवकाश, मनुआभान की टेकरी पर रानी पद्मावति की मूर्ति होगी स्थापित
Thu, 05 Jan 2023 06:22 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजपूत समाज सम्मेलन में कहा कि महाराणा प्रताप केवल अपने नहीं, देश के गौरव हैं। उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाएं और इसीलिए उस दिन सार्वजनिक अवकाश रखा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजपूत समाज सम्मेलन में कई घोषणाएं कीं। प्रदेश में महाराणा प्रताप की जयंती पर अवकाश घोषित करने समेत कई एलान किए गए। मनुआभान की टेकरी पर रानी पद्मावति की मूर्ति स्थापित करने सीएम ने भूमिपूजन किया।
सीएम शिवराज सिंह राजपूत समाज सम्मेलन में दीप प्रज्जवलित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने ये घोषणाएं कीं
1. महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रदेश में अवकाश रखा जाएगा।
2. फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध की मांग को लेकर हुए आंदोलनों संबंधी प्रकरण वापिस लिए जाएंगे।
3. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाने के संबंध में समाज के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।
4. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों से कम परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।
5. ऐतिहासिक तथ्यों और परिवारों की वंशावली आदि से छेड़छाड़ करने वालों पर कानून कार्रवाई की जाएगी।
6. पाठ्यक्रम समिति में एक प्रतिनिधि राजपूत समाज का होगा।
7. इतिहास के पाठ्यक्रमों की गड़बड़ियों को ठीक किया जाएगा।
8. सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों को विशेष सहयोग की व्यवस्था की जाएगी।
9. सवर्ण आयोग में एक राजपूत क्षत्रिय प्रतिनिधि आवश्यक रूप से सम्मिलित किया जाएगा।
10. सीडीएस स्व. विपिन रावत की प्रतिमा लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय निकाय की सहायता से प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
11. राजपूत क्षत्रिय समाज के युवाओं को जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग के लिए सहकारिता विभाग द्वारा कैश क्रेडिट सोसाइटी बनाई जाएगी। राज्य शासन उसमें सहयोग करेगा।
12. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आरक्षण में आय सीमा 8 लाख रुपये तक होगी।
13. गौशालाओं को अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा तथा गाय के गोबर व गौमूत्र खरीदने-बेचने की पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी।
14. महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित करने के लिए चर्चा कर कदम उठाए जाएंगे।
15. भोपाल स्थित मनुआभान की टेकरी पर रानी पद्मावति की मूर्ति स्थापित करने के लिए आज ही भूमिपूजन किया जाएगा।
16. एमपीपीएससी की भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था होगी।

सीएम श्री @ChouhanShivraj ने आज ही निवास पर आयोजित क्षत्रिय समागम में यह घोषणा की थी और तत्काल इस पर अमल करते हुए भूमि पूजन का कार्य भी संपन्न किया।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 5, 2023
मुख्यमंत्री जी ने कहा रानी पद्मावती के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत और प्रेरित करवाने में प्रतिमा एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। pic.twitter.com/mq6rRMskrU