{"_id":"655213f24e5438a51f07cb98","slug":"mp-election-2023-amit-shah-said-press-the-lotus-button-so-hard-that-electric-shock-hits-italy-2023-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Election: अमित शाह ने कहा- कमल का बटन इतने जोर से दबाना कि करंट इटली में लगे, जानें और क्या बोले गृहमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: अमित शाह ने कहा- कमल का बटन इतने जोर से दबाना कि करंट इटली में लगे, जानें और क्या बोले गृहमंत्री
Mon, 13 Nov 2023 05:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 05:47 PM IST
सार
देश के गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को मप्र के कई जिलों में चुनावी सभा लेने पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाई तो कांग्रेस की विफलताओं पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
अमित शाह ने चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को मप्र के कई जिलों में चुनावी सभा लेने पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाई तो कांग्रेस की विफलताओं पर भी जोर दिया।
शाह ने जनता से कहा कि कमल का बटन ऐसे दबाना कि करंट इटली में लगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा ने काम किया, यूपीए सरकार ने क्या दिया?
शाह जी ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को यह बताना चाहता हूं कि जब आप मध्यप्रदेश को छोड़कर गए थे, तब प्रदेश का बजट 23000 करोड़ था। भाजपा की सरकार ने इसे 18 सालों में 3.14 लाख करोड़ पर पहुंचाया। एससी, एसटी, ओबीसी का बजट जो उस समय 1000 करोड़ था, अब 65000 करोड़ है। कांग्रेस की सरकार समर्थन मूल्य पर 4.5 लाख टन गेहूं खरीदती थी, भाजपा की सरकार 71 लाख टन गेहूं खरीद रही है। कांग्रेस के जमाने में मध्यप्रदेश में मेडिकल की सीटें 620 हुआ करती थीं, आज मध्यप्रदेश में चार हजार मेडिकल सीटें हैं। शाह ने कहा कि आज मैं बंटाधार और कमलनाथ से यह पूछने आया हूं कि केंद्र में 10 साल तक रही सोनिया-मनमोहन की सरकार ने मध्यप्रदेश को क्या दिया? उस सरकार ने 2004 से 2014 तक मध्यप्रदेश को कुल 2 लाख करोड़ रुपये दिये थे। मोदी जी ने अपने कार्यकाल के 9 सालों में मध्यप्रदेश को 6.35 लाख करोड़ रुपये दे चुके हैं। पांच लाख करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा रेलवे, एयरपोर्ट, हवाई जहाज, मेट्रो ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन, रिफाईनरीज तथा रीवा के सोलर प्रोजेक्ट जैसे कई प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश को दिए हैं।
कांग्रेस नारे लगाती रही, और गरीबों को हटाती रही
शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें गरीबी हटाओ के नारे लगाती रही, लेकिन गरीबी तो हटाई नहीं, गरीबों को हटाने का काम करती रही। मोदी जी ने अपने 9 सालों में गरीबों के कल्याण के लिए ढेरों कदम उठाए। सिर्फ मध्यप्रदेश में ही 93 लाख किसानों के खातों में हर साल 6000 रुपये किसान सम्मान निधि के भेजे हैं अब तक 30 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में आ चुके हैं। आप कमल की सरकार बनाइये, हमारी सरकार किसानों को हर साल 12000 रुपये देने वाली है। लाडली लक्ष्मी योजना के चेक मिलना शुरू हो चुके हैं। 65 लाख गरीबों के घरों में नल से जल पहुंच रहा है। 3.70 करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक मुफ्त इलाज हो रहा है। आप फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे, गरीबों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। मोदी सरकार ने 80 लाख घरों में शौचालय बनाए हैं और 5 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है और इस योजना को अगले पांच सालों के लिए बढ़ाने जा रही है। 82 लाख माता-बहनों को 450 रुपये में उज्जवला गैस सिलिंडर मिल रहा है। प्रदेश में लाखों गरीबों के घर बनाए गए हैं और भाजपा की सरकार प्रदेश में 6 एक्सप्रेस वे बनाकर सड़कों का जाल बनाने जा रही है।

गृहमंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला।
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी सरकार थी, तब पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस आते थे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 सालों तक धारा 370 को अपनी गोद में बच्चे की तरह पालती रही। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 हटा दी। कश्मीर हमेशा के लिए भारत का अभिन्न अंग बन गया। उन्होंने कहा कि जब संसद में धारा 370 हटाने के लिए बिल लाया गया, तो राहुल बाबा बोले कि इसे मत हटाइये, खून की नदियां बह जाएंगी। आज 4 साल हो गए हैं, खून की नदियां तो छोड़ो किसी की कंकर चलाने तक की हिम्मत नहीं हुई। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। जब सोनिया-मनमोहन की यूपीए सरकार थी, तब पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस आते थे और देश में धमाके कर के भाग जाते थे। मगर मनमोहन सिंह मौनी बाबा चुप रहते थे, कुछ नहीं बोलते थे। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जब उरी और पुलवामा में आतंकियों ने हमला किया, तो मोदी सरकार ने 10 दिनों के अंदर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों का सफाया करने का काम किया। कांग्रेस के लोग तिरंगे का अपमान करते रहे, लेकिन मोदी ने तिरंगे को चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर भेजा। महिलाओं को संसद, विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मोदी जी ने उन्हें सम्मान देने का काम किया है।
करंट इटली में जाकर लगे
अमित शाह ने चाचौड़ा में कहा कि 17 नवंबर को कमल का बटन इतनी तेजी से दबाना कि करंट इटली में जाकर महसूस हो। मध्यप्रदेश का भला कांग्रेस कभी नहीं कर सकती। कांग्रेस में कपड़ा फाड़ राजनीति चल रही है और 15 महीने के शासन में कमलनाथ ने 50 से ज्यादा योजनाओं को बंद कर दिया था। अगर अब गलती से वह सरकार फिर आ गई तो सारी योजनाओं पर ताला लग जाएगा। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का बहुत विकास हुआ है और अब प्रदेश को विकसित राज्यों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट तय करेगा कि प्रदेश में आपको करप्शनाथ की सरकार चाहिए या फिर विकास करने वाली भाजपा की सरकार। शाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और सरकारों ने भारतीय संस्कृति के प्रतीकों को सम्मान देने का काम किया है।
राम मंदिर और सीएम शिवराज का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने महाकाल लोक का निर्माण किया है और ओंकारेश्वर में आदि शंकरचार्य की सबसे बड़ी प्रतिमा की स्थापना की है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने सोमनाथ, बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम का उद्धार किया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनकर तैयार है। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 सालों से राम मंदिर को अटका रही थी, लटका रही थी और भटका रही थी। लेकिन मोदी जी ने एक दिन जाकर मंदिर के लिए भूमिपूजन किया और अब 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। शाह ने कहा कि जब मैं भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष था, तो राहुल बाबा तंज कसते थे-मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। राहुल बाबा सुन लें, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। शाह ने कहा कि यहां से भी लोग रामलला के दर्शन करने जाएंगे, लेकिन किसी को किराए पर होने वाले खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं है। जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो बारी-बारी से सबको रामलला के दर्शन कराएगी। शाह ने कहा कि घपले, घोटाले करने वाले कमलनाथ और उनकी कांग्रेस देश और मध्यप्रदेश का विकास नहीं कर सकती।