फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal News: गोविंदपुरा इंडस्ट्री एरिया में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने में जुटीं दमकलें

Mon, 13 Nov 2023 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 03:59 PM IST
सार

दिवाली और इसके दूसरे दिन भोपाल में एक के बाद एक आग लगने की एक दर्जन घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि अभी तक कहीं से कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन गोविंदपुरा इंडस्ट्री क्षेत्र में लगी आग को भीषण बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम इससे बुझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal News: Massive fire broke out in Govindpura Industry Area
भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली और इसके दूसरे दिन भोपाल में एक के बाद एक आग लगने की एक दर्जन घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि अभी तक कहीं से कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन गोविंदपुरा इंडस्ट्री क्षेत्र में लगी आग को भीषण बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम इससे बुझाने का प्रयास कर रही है।



 
Bhopal News: Massive fire broke out in Govindpura Industry Area
भोपाल फैक्ट्री एरिया में रखी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। - फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल के इंडस्ट्री एरिया गोविंदपुरा में सोमवार दोपहर एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि भोपाल के सभी फायर स्टेशनों से दमकलों को यहां भेजा गया है। आगे की लपटें ऊपर तक उठ रहीं थीं। करीब 10 से 12 दमकलें इस पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि आग कैसे लगी अभी इस बात की जांच की जा रही है। 

 
Bhopal News: Massive fire broke out in Govindpura Industry Area
फैक्ट्री की आग आसपास फैलने की आशंका में लोग चिंता में हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के इमली माता मन्दिर परिसर में फैक्ट्री में आग लग गई। नगर निगम कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर दमकलों को आग पर काबू पाने के लिए रवाना किया गया। आग की तीव्रता को देकर अन्य फैक्ट्रियों में आग पहुंचे की आशंका जाहिर की जा रही है। आग बुझाने पर नुकसान का आकलन किया जाएगा। इधर, नगर निगम कमिश्नर भी इसकी पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

दिवाली पर आग की घटना
नगर निगम कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा इंडस्ट्री एरिया के अलावा राजधानी भोपाल में दिवाली की रात 15 से अधिक स्थानों पर छोटी-बड़ी आग लगने की घटनाएं सामने आईं हैं। इनमें छोला में मेडिकल वेस्ट की फैक्टरी में आग लग गई थी, जिसे 5 घंटे में काबू पाया जा सका था। कोलार रोड पर बाइक शोरूम में पटाखों की वजह से आग लग गई थी। यहां पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। यह कोई पहला मौका नहीं है जब भोपाल में आग लगने की घटना हुई हो इसके पहले भी कई घटनाएं हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed