फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP:CM ने जापान के मंत्री और निवेशकों से की मुलाकात,एएंडडी मेडिकल्स उज्जैन में शुरू कर सकती है मैन्युफैक्चरिंग

Wed, 29 Jan 2025 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 29 Jan 2025 04:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा के दूसरे दिन प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपतियों से वन टू वन मीटिंग की।  डॉ.सीएम मोहन यादव ने पार्लियामेंट्री वाइस मिनिस्टर मातसुमोतो का स्वागत किया। एएंडडी मेडिकल्स उज्जैन में मैन्यूफैक्चरिंग की शुरुआत कर सकती है। वहीं,  ब्रिजिस्टोन कंपनी और बड़ा निवेश कर सकती है। 

विज्ञापन
MP: CM met Japanese minister and investors, A&D Medicals can start manufacturing in Ujjain
सीएम ने टोक्यो में ए एंड डी मेडिकल्स के डायरेक्टर डायकी अराई से निवेश पर चर्चा की - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान की यात्रा के दूसरे दिन 29 जनवरी को जापान के विदेश मामलों के मंत्रालय (MoFA) में पार्लियामेंट्री वाइस मिनिस्टर हिसाशी मात्सुमोतो सहित कई उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) के लिए आमंत्रित किया। इन चर्चाओं के दौरान मध्य प्रदेश में कई तरह के निवेश को लेकर भी चर्चा हुई। खासकर मेडिकल और टायर कंपनियों ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई। सीएम यादव ने सभी उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि अगर वे प्रदेश में निवेश करते हैं तो सरकार उनकी हर तरह से मदद करेगी।  



 
MP: CM met Japanese minister and investors, A&D Medicals can start manufacturing in Ujjain
सीएम ने जापान के संसदीय उपमंत्री हिसाशी मात्सुमोतो से निवेश पर की चर्चा - फोटो : अमर उजाला
जापान के पार्लियामेंट्री वाइस मिनिस्टर हिसाशी मात्सुमोतो ने सीएम यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों के बीच भारत-जापान के संबंधों और इन्हें और प्रगाढ़ करने को लेकर बातचीत हुई। सीएम डॉ. यादव ने मातसुमोतो को ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट (GIS) के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले सीएम डॉ.यादव ने "ए एंड डी" (A&D) मेडिकल्स के डायरेक्टर डायकी आराई से मुलाकात की। उन्होंने एएंडी मेडिकल्स को भी ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट के लिए आमंत्रित किया। सीएम डॉ.यादव ने आराई को बताया कि महाकाल की नगरी उज्जैन में मेडिकल और फार्मास्युटिकल पार्क में 75 एकड़ जमीन मौजूद है। जो भी कंपनी वहां निवेश करेगी उसे बेहतर सब्सिडी के साथ ये जमीन मुहैया कराई जाएगी। इस मुलाकात के बाद आराई ने कहा कि अगर संभव हुआ तो उनकी कंपनी मध्य प्रदेश में इसी साल मैन्यूफैक्चरिंग की शुरुआत कर सकती है। आराई ने कहा कि इस नई शुरुआत के लिए वे काफी उत्सुक हैं।   

 
MP: CM met Japanese minister and investors, A&D Medicals can start manufacturing in Ujjain
सीएम ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेट्रो) के अध्यक्ष सुषुमू कताओका से निवेश पर की बातचीत - फोटो : अमर उजाला
एमपी का दौरा करने को उत्सुक रेलवे कंपनी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन और जापान बिजनेस फेडरेशन के साउथ एशिया के अध्यक्ष यूजी फुकासावा से मुलाकात की। इस दौरान जापान की रेलवे टीम के सदस्यों ने कहा कि वे मध्य प्रदेश में विजिट करने के लिए उत्साहित हैं। फुकासवा ने मध्यप्रदेश का दौरा करने और राज्य के साथ पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अवसरों को तलाशने में गहरी रुचि व्यक्त की। इस दौरान विश्व प्रसिद्ध जापानी रेलवे तकनीक पर भी चर्चा की गई। गौरतलब है कि जापान की रेलवे तकनीक विश्व विख्यात है। टीम ने सीएम यादव को यह भी बताया कि उनकी मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हो चुकी है। 

ये कंपनी कर सकती है बड़ा निवेश
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO) के पदाधिकारियों से मुलाकात की। सीएम यादव ने उन्हें जीआईएस के लिए आमंत्रित किया। इस बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत और जापान के गहरे संबंध हैं। जेट्रो ने कहा कि ब्रिजिस्टोन कंपनी चाहती है कि वह इंदौर में बड़े स्तर पर टायर का व्यवसाय शुरू करे। क्योंकि, भारत में एसयूवी सेग्मेंट की गाड़ियों की बिक्री बहुत बढ़ गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जीआईएस जापानी कंपनियों के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का बड़ा मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि जीआईएस के लिए जापान की कई कंपनियों को आमंत्रित करने में जेट्रो मध्य प्रदेश सरकार की पूरी मदद करेगा।

जीका के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सोहेई से वन टू वन चर्चा 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान इंटरनेशल कॉपरेशन एजेंसी (Japan International Cooperation Agency-JICA) को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने का न्योता दिया। सीएम डॉ. यादव ने जीका के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सोहेई हारा से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने हारा को मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। जीका का भारत और मध्य प्रदेश से गहरा रिश्ता है। दोनों के बीच लंबे समय से व्यापार हो रहा है। जीका मध्य प्रदेश में पावर और सोया के प्रोजेक्ट स्थापित कर चुका है। इन प्रोजेक्ट्स में सहायता और समर्थन करने के लिए जीका ने मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। इस चर्चा के दौरान जीका के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सोहेई हारा ने अपनी खजुराहो मंदिर की यात्रा को याद किया। ये संस्मरण सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हम इन संबंधों और समर्थन को और प्रगाढ़ करने की उम्मीद करते हैं। बैठक के दौरान हारा ने सीएम मोहन यादव की इस बात का पुरजोर समर्थन किया कि वर्तमान में युवा बेरोजगारों, पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर और निवेश में समर्थन की जरूरत है। जीका जीआईएस के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा करेगा। जीका केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के जरिये भारत के कई राज्यों में काम कर रहा है। बैठक के दौरान जीका के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सोहेई हारा ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ कई सेक्टर पर बातचीत हुई। वन, तकनीक, पानी, स्वास्थ्य सहित कई सेक्टरों में काम करने की संभावनाएं हैं। हम आगे बातचीत जारी रखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टोक्यो में जापान के संसदीय उपमंत्री हिसाशी मात्सुमोतो से मुलाकात कर निवेश संबंधी चर्चा की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed