फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harsha Richhariya: महाकुंभ की वायरल हर्षा की होने वाली है शादी, लड़के के परिवार से चल रही बात, क्या बोले पिता?

Fri, 17 Jan 2025 07:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 17 Jan 2025 07:56 AM IST
सार

Harsha Richhariya: महाकुंभ 2025 में सुंदर साध्वी के नाम से वायरल हुई हर्षा रिझारिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हर्षा के माता-पिता उसके लिए लड़का देख रहे हैं। कुछ जगह रिश्ते की बात भी चल रही है। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Prayagraj Viral Sadhvi Harsha Richhariya Wedding Father Daughter Marriage Plan
महाकुंभ की वायरल हर्षा रिझारिया। - फोटो : Amar Ujala

भोपाल की हर्षा रिछारिया महाकुंभ 2025 में महामंडलेश्वर कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या के रूप में रथ पर दिखाई दी। लोगों ने उन्हें साध्वी समझा। साध्वी के रूप में हर्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उनकी चर्चा शुरू हो गई। लेकिन, हर्षा रिछारिया की अब शादी होने वाली है। उनके माता पिता उनके लिए लड़का देख रहे हैं। 

Mahakumbh 2025 Prayagraj Viral Sadhvi Harsha Richhariya Wedding Father Daughter Marriage Plan
हर्षा रिछारिया की जल्द होगी शादी। - फोटो : Amar Ujala

मूलत: झांसी की रहने वाली हर्षा रिछारिया के माता-पिता भोपाल में रहते हैं। पिता दिनेश रिछारिया प्राइवेट जॉब करते हैं और मां किरण रिछारिया बुटिक चलाती हैं। हर्षा ने बीबीए और एंकरिंग का कोर्स किया है। उनका परिवार 2004 में उज्जैन महाकुंभ के दर्शन के लिए आया और फिर भोपाल में बस गया।  

Mahakumbh 2025 Prayagraj Viral Sadhvi Harsha Richhariya Wedding Father Daughter Marriage Plan
हर्षा रिछारिया की जल्द होगी शादी। - फोटो : Amar Ujala

केदारनाथ यात्रा के बाद अध्यात्म की तरफ हुआ झुकाव 
हर्षा के पिता दिनेश रिछारिया ने बताया कि तीन साल पहले केदारनाथ यात्रा के बाद हर्षा का झुकाव आध्यात्म की ओर हो गया था। इसके बाद वह अध्यात्म की तरफ जाने लगी। दो साल से हर्षा ऋषिकेश में रह रही है। लोगों की सेवा के लिए उसने एक एनजीओ भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी हर्षा समाजसेवा करना चाहती है। उसे आगे क्या करना इसका फैसला भी खुद हर्षा ही करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Prayagraj Viral Sadhvi Harsha Richhariya Wedding Father Daughter Marriage Plan
हर्षा रिछारिया की जल्द होगी शादी। - फोटो : Amar Ujala

साध्वी का टैग लगने से परिवार चिंतित 
हर्षा का परिवार उनकी बेटी के साथ लगे साध्वी के टैग से परेशान है। मां किरण रिछारिया ने कहा कि मेरी बेटी को किसी ने कभी क्लब, सड़क या मॉल में छोटे कपड़े पहने हुए नहीं देखा होगा। उसके कपड़े मैं ही तैयार करती हूं। छोटी बच्चियों को मेरी बेटी से सीख लेनी चाहिए। वह युवाओं के बीच सनातन का चेहरा रहेगी। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Prayagraj Viral Sadhvi Harsha Richhariya Wedding Father Daughter Marriage Plan
हर्षा रिछारिया की जल्द होगी शादी। - फोटो : Amar Ujala

माता-पिता कर रहे शादी की तैयारी
दिनेश रिछारिया ने बताया कि वह उनकी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे हैं। उसके लिए लड़का देख रहे हैं। दो जगह रिश्ते को लेकर परिवार में चर्चा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed