फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Regional Industry Conclave: शहडोल में मिले 32 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 30000 से अधिक को मिलेगा रोजगार

Thu, 16 Jan 2025 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 07:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहडोल क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना की अपार संभावनाएं हैं। शहडोल, खनिज संसाधनों से समृद्ध है।  इसमें कोयला, बॉक्साइट, फायर क्ले और ग्रेनाइट प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यहां की वन संपदा और जैव विविधता इसे वन आधारित उद्योगों और औषधीय उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनाती है। 

विज्ञापन
Regional Industry Conclave: Investment proposals worth 32 thousand crores received in Shahdol
शहडोल में संपन्न हुई प्रदेश की सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
शहडोल में आयोजित प्रदेश की सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान 32 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से 30 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। यह प्रस्ताव खनिज, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, स्टील प्लांट, कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्रों से संबंधित है। 



कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहडोल क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना की अपार संभावनाएं हैं। यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से समीप है। शहडोल, खनिज संसाधनों से समृद्ध है। इसमें कोयला, बॉक्साइट, फायर क्ले और ग्रेनाइट प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यहां की वन संपदा और जैव विविधता इसे वन आधारित उद्योगों और औषधीय उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनाती है। पर्यटन की दृष्टि से अमरकंटक नर्मदा और सोन नदियों का उद्गम स्थल है। धार्मिक और प्राकृतिक आकर्षण का केंद्र है। उमरिया जिले में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, सरसी आइलैंड पर्यटकों को आकर्षित करता है, आज आयोजित इस कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ किए गए संवाद से यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश और उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं।

पांच हजार से ज्यादा उद्यमी हुए शामिल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्थानीय एमएसएमई को बड़े उद्योगों के साथ साझेदारी करने के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी वृद्धि को बल मिलेगा एवं कुटीर ग्रामोद्योग को भी इकोसिस्टम में जुड़ने का अवसर मिलेगा। कॉन्क्लेव में 5 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की। 50 से अधिक विशिष्ठ अतिथि तथा 3 हजार से अधिक एमएसएमई प्रतिभागियों ने भागीदारी की। जिनमें से अधिकांश ऊर्जा, खनिज, कृषि, उद्यानिकी, साथ प्रसंस्करण एवं पर्यटन क्षेत्र के उद्योगपति हैं। 
Regional Industry Conclave: Investment proposals worth 32 thousand crores received in Shahdol
शहडोल में संपन्न हुई प्रदेश की सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
15 उद्योगपतियों से सीएम ने किया वन टू वन
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 15 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक की गई। जिसमे टोरेंट पावर रिलायंस शारदा एनपीजेएमएस माइनिंग बजरंग पावर एक इस्पात आदि प्रमुख उद्योगपति शामिल रहे।

431 एकड़ भूमि का किया आवंटन
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल में 102 इकाइयों को 431 एकड़ भूमि आवंटित की गई, जिसमें 3561 करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश एवं सैकड़ों व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 30 इकाइयों के भूमिपूजन-लोकार्पण किए गए। इसमें लगभग 572 करोड़ के प्रस्तावित निवेश और लगभग 2 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार सृजित होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उप तहसील (टप्पा) कार्यालय भवन चन्नौडी का लोकार्पण राशि 93.40 लाख, औद्योगिक पार्क गोहपारू (दियापीपर) शहडोल का भूमिपूजन किया। यह 16.13 करोड़ रुपये की लागत से 51 हेक्टेयर भूमि में विकसित किया जाएगा।
Regional Industry Conclave: Investment proposals worth 32 thousand crores received in Shahdol
शहडोल में संपन्न हुई प्रदेश की सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
तीन नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे
सीएम ने शहडोल में 3 नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने की घोषणा की है। इसमें जिला शहडोल के ब्यौहारी तहसील, मऊ ग्राम में 37 एकड़ क्षेत्रफल, जिला उमरिया के चंदिया तहसील, लोढ़ा में 12 एकड़ क्षेत्रफल, जिला अनूपपुर के बड़गांव ग्राम में 11 एकड़ क्षेत्रफल में नवीन औद्योगिक क्षेत्र शामिल है।

इंजिनियरिंग कॉलेज में बढ़ाए जाएंगे पाठ्यक्रम
साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल में स्नातक स्तर का बीटेक पाठ्यक्रम, आगामी सत्र से कंप्यूटर साइंस में नई टेक्नोलॉजी एआईएमएल, आईओटी, ड्रोन आदि का समावेश करने, स्नातकोचर स्तर का एमटेक पार्टटाइम पाठ्यक्रम, माइनिंग इंजीनियरिंग भी इसी सत्र से प्रारंभ करने की घोषणा की है। इसके साथ ही सेंट्रल वर्कशॉप, ट्रॉसिट, हॉस्टल एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड भी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में विकसित करने एवं शहडोल रिंग रोड के निर्माण की घोषणा की।

निवेश प्रस्ताव 
टोरंटो पावर लिमिटेड ऊर्जा 18000 करोड़ 
बजरंग पावर और इस्पात खनन 3300 करोड़ 
सिलेक्ट बिल्डर नवीकरण ऊर्जा 2500 करोड़ 
शारदा एनर्जी एंड मिनिरल्स लिमिटेड खनन 2500 करोड़ 
आरो कॉल प्राइवेट लिमिटेड खनन 1500 करोड़ 
जेएमएस मीनिंग सर्विस खनन 350 करोड़ 
एसएम प्रीमल सीमेंट एनाथोल राइस मिल 300 करोड़ 
डीडीटीसी एक्जिम लिमिटेड टेक्सटाइल 1200 करोड़ 
प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड खनन 250 करोड़ 
वाईएनए इंडस्ट्रीज नवीकरण ऊर्जा 200 करोड़ 
आरके ग्रुप ऊर्जा 110 करोड़
महावीर कॉल रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड खनन 100 करोड़ 
रमणीक पावर ऊर्जा 500 करोड़ 
एमएसएमई सेक्टर के 48 प्रस्ताव 1710 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Regional Industry Conclave: Investment proposals worth 32 thousand crores received in Shahdol
शहडोल में संपन्न हुई प्रदेश की सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आज का दिन शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो कॉन्क्लेव इंदौर और भोपाल में आयोजित होती थी उस रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन ने लोगों को रोमांचित किया है। इस क्षेत्र पर भगवान की विशेष कृपा से खनिज और प्राकृतिक संसाधन के अपार भंडार हैं। यह क्षेत्र कई कारणों से विकास की दौड़ में कुछ पीछे रह गया था अब यहां तेजी से विकास होगा।  प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हरित क्रान्ति के बाद अब प्रदेश में पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र में क्रान्ति हो रही है। शहडोल को विकास के नए अवसर देने के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का यहां का प्रभारी मंत्री होने के नाते हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 

समारोह में प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश में औद्योगिक विकास के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। समारोह में  सचिव एमएसएमई प्रियंका दास ने लघु उद्यम तथा औद्योगिक निवेश नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। समारोह में प्रमुख सचिव खनिज उमाकांत उमराव, सचिव आईटी आशीष वशिष्ट, अतिरिक्त सचिव पर्यटन विदिशा मुखर्जी ने औद्योगिक निवेश से जुड़े विभागीय नीतियों और संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से  इंदौर, उज्जैन, सागर सहित अन्य संभागों के उद्यमियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री का समारोह स्थल में परंपरागत लोक नृत्य गुदुम बाजा से स्वागत किया गया। समारोह में सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह, सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा,  विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर  जयसिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी  शरद कोल,  अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकारण  रामलाल रौतेल, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर शहडोल  सुरभि गुप्ता, कलेक्टर शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर तथा बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed