राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को जनता से चाय पर चर्चा की। 12 नंबर मल्टी पर आयोजित कार्यक्रम में शिवराज बोले यहां मुझे बताया कि यहां जनता गुंडे बदमाशों से परेशान है। यहां परमानेंट चौकी बनाएं और डंडा लेकर निकल पड़ो, सही कर दो।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान त्रिस्तीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद जनता के बीच पहुंचे। इस कार्यक्रम को नाम दिया गया था मामा की चाय, अपनो के साथ। यह कार्यक्रम निकाय चुनाव में मिली सफलता का आभार जताने के लिए आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आभार सभा नहीं, विश्वास सभा है। आने जो मुझे पर विश्वास जताया है, मैं उसे खण्डित नहीं होने दूंगा। योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा और विकास के सभी काम होंगे। उन्होंने कहा कि हमें जनता की जिंदगी बदलना है। हमने आज से ही नए सिरे से जनता की जिंदगी को बदलने का अभियान प्रारंभ किया है। हर योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को मिले, मैं यह सुनिश्चित करुंगा।
2 of 3
सीएम शिवराज ने कहा टाइगर यहां है।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि यहां की जनता गुंडों बदमाशों से परेशान है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि यहां पर परमानेंट चौकी बनाएं और डंडा लेकर निकल पड़ो। यहां जरा देख लो कौन टाइगर-फाइगर है। असली टाइगर तो मामा यहां बैठा है। तो काहे के टाइगर फाइगर। मारों डंडे ठीक करो सबको। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब पर डंडे चलाओ। खत्म करो। यह मैसेज भोपाल के लिए नहीं है पूरे मध्य प्रदेश के लिए है। कोई दादागिरी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी। जनता को सुशासन और सुरक्षा देना हमारी ड्यूटी है।
3 of 3
बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि आपने चुनाव सेप हले मल्टी में पेयजल की व्यवस्था की मांग की थी। उसकी व्यवस्था जल्द करने के मैं निर्देश दे रहा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि कही कोई स्ट्रीट वेंडर योजना में गरीबों को 10 हजार रुपए की राशि बिना ब्याज के दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्या भी सुनी।