फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh Election 2023: चुनाव की तारीखों से नतीजों तक, 10 बिंदुओं में जानें सारी जानकारी

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:50 PM IST
सार

Madhya Pradesh Election 2023: चुनाव की तारीखों से नतीजों तक, 10 बिंदुओं में जानें सारी जानकारी

विज्ञापन
Madhya Pradesh Election 2023: From election dates to results, know all the information in 10 points
MP Elections 2023 - फोटो : AMAR UJALA
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी हैं। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आज से मध्यप्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। आइए आपको विधानसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी बताते हैं।


1. चुनाव का कार्यक्रम क्या है?
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर है। 31 अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी दो नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। 17 नवंबर को मतदान होगा, 3 दिसंबर को मतगणना होगी, पांच दिसंबर को चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

2. कितने मतदाता वोट डालेंगे? 
मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 है। जबकि महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है। वहीं, थर्ड जेंडर 1373 है। जबकि 75 हजार 304 पोस्टल बैलेट से वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता जिनकी उम्र 18-19 वर्ष की है उनकी संख्या 22 लाख 36 हजार 564 है जो निर्णायक भूमिका निभाएंगे। 20 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 86 लाख 80 हजार 288 है। ये मतदाता भी निर्णायक भूमिका में रहेंगे।
Madhya Pradesh Election 2023: From election dates to results, know all the information in 10 points
MP Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA
3. कितनी सीटों पर चुनाव, इनमें कितने आरक्षित? 
 मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश की 148 सीटें सामान्य, 35 सीटें अनुसूचित जाति, 47 सीटें अनुसूचित जनजातीय वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

4.वोट डालते समय कौन-कौन सा पहचान पत्र दिखा सकेंगे?
मतदान केंद्र पर मतदाता आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंक की फोटो लगी हुई पासबुक, पासफोर्ट, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, सांसद, विधायकों द्वारा जारी फोटो लगे पहचान कार्ड, फोटो लगे हुए पेंशन कार्ड के जरिए प्रवेश लिया जा सकता है। 

5. मतदान केंद्र कितने होंगे? 
मध्यप्रदेश में 64,523 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

6. बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए क्या एलान हुआ? 
दिव्यांग मतदाताओं, 80 वर्ष से ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास पहल की गई है। चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 27ए में संशोधन किया गया है। जिसके तहत अब दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को डाक मतपत्र की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। 
Madhya Pradesh Election 2023: From election dates to results, know all the information in 10 points
मध्यप्रदेश चुनावों में मतदाताओं का आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला
7. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है?
230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है। 

8. 90 मिनट पहले होगा मॉक पोल
17 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों में मतदान शुरू होने से 90 मिनट पहले मॉक पोल होगा, जिसके जरिए ईवीएम की जांच की जाएगी।

9. प्रत्याशियों को आपराधिक मामलों की जानकारी देनी होगी
चुनाव लड़ने वाले जिन प्रत्याशियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उन्हें अखबारों में तीन बार ये प्रकाशित कराना होगा कि उन पर किस-किस तरह के और कितने प्रकरण दर्ज हैं, वहीं, पार्टी को चुनाव आयोग को आपराधिक प्रकरण में लिप्त प्रत्याशी को टिकट क्यों दिया है, ये बताना होगा।

10. कोरोना को लेकर भी कोई एलान है क्या?
COVID 19 संदिग्ध या प्रभावित व्यक्ति को भी चुनाव आयोग ने मतपत्र की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed