फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023: सत्ता के संग्राम का शंखनाद, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, आचार संहिता लागू

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

MP Election 2023: सत्ता के संग्राम का शंखनाद, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, आचार संहिता लागू

विज्ञापन
Election Commission PC Madhya Pradesh Assembly Election Polling Result Date Schedule
Elections 2023 - फोटो : AMAR UJALA
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार का खर्च जुड़ने लगेगा। मध्यप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों की तरह ही इस बार भी एक चरण में मतदान होगा। प्रदेश के 5.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार चुनेंगे।
Election Commission PC Madhya Pradesh Assembly Election Polling Result Date Schedule
मध्यप्रदेश चुनावों में मतदाताओं का आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में मतदाताओं का आंकड़ा 
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के अनुसार मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 है। जिसमें मेल वोटर 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 है। जबकि महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है। वहीं, थर्ड जेंडर 1373 है। जबकि 75 हजार 304 पोस्टल बैलेट से वोट डाले जाएंगे।
Election Commission PC Madhya Pradesh Assembly Election Polling Result Date Schedule
MP Elections 2023 - फोटो : Amar Ujala
सत्ता में भाजपा, कांग्रेस के पास हैं इतनी सीटें 
230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। कांग्रेस ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 114 सीटें जीतीं थीं, लेकिन सिंधिया समर्थक विधायकों के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। 2020 में हुए उपचुनाव के बाद भाजपा के 127 विधायक हैं। कांग्रेस के 96 विधायक हैं। दो पर बसपा, एक पर सपा और चार निर्दलीय विधायक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed