फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मप्र: लव जिहाद कानून से जमीन में गाड़ने तक, क्या है सीएम शिवराज के नए अंदाज का मतलब?

Thu, 04 Feb 2021 04:27 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Thu, 04 Feb 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
MP CM Shivraj Singh Chouhan news: madhya pradesh cm shivraj singh chouhan: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan changed attitude in his 4th term know all the reason:
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी चौथी पारी संभाल रहे हैं, लेकिन इस बार उनके तेवर एकदम अलग हैं। दरअसल, लव जिहाद कानून लागू करने से लेकर अपराधियों को जमीन में गाड़ने जैसे बयान देकर वह काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। क्या है सीएम शिवराज के इस नए अंदाज का मतलब, जानते हैं इस रिपोर्ट में...

लगातार ले रहे बड़े फैसले

MP CM Shivraj Singh Chouhan news: madhya pradesh cm shivraj singh chouhan: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan changed attitude in his 4th term know all the reason:
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने चौथे कार्यकाल में लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ही भोपाल की एक सड़क का नाम बदल दिया। इसके अलावा लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने में भी उन्होंने काफी सख्ती दिखाई। वहीं, हिंदू संगठनों की रैलियों पर पथराव हुआ तो शिवराज ने पत्थरबाजों के खिलाफ भी कड़ा कानून बनाने का एलान कर दिया। 

भाषा में बदलाव कर रहा हैरान

MP CM Shivraj Singh Chouhan news: madhya pradesh cm shivraj singh chouhan: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan changed attitude in his 4th term know all the reason:
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : पीटीआई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के व्यवहार में भी बदलाव नजर आ रहा है। दरअसल, पिछले 10 महीने के दौरान सबसे ज्यादा चौंकाने वाली चीज उनकी भाषा है। वह सार्वजनिक मंच से अपने भाषण में तोड़ दूंगा, फोड़ दूंगा और जमीन में गाड़ दूंगा जैसी बातें बोल रहे हैं। वह माफिया के साथ-साथ अफसरों को भी टांगने की धमकी दे चुके हैं। इसके अलावा हिंदू संगठनों की रैलियों पर पथराव की घटनाओं के बाद स्थानीय प्रशासन ने महज 48 घंटे में आरोपियों के घर तोड़ दिए। वहीं, नए कृषि कानूनों को लागू करने के मामले में भी उन्होंने जिलों के कलेक्टर को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसानों को फसल का भुगतान नहीं हुआ तो दोषियों की संपत्ति बेचकर पैसे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग मूड में शिवराज?

MP CM Shivraj Singh Chouhan news: madhya pradesh cm shivraj singh chouhan: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan changed attitude in his 4th term know all the reason:
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
बता दें कि शिवराज खुद कई बार कह चुके हैं कि आजकल अपन अलग मूड में हैं। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक इसे राजनीतिक माहौल में आए बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की छवि अब तक विनम्र प्रशासक की रही है। वह राज्य के बच्चों के लिए मामाजी हैं और इफ्तार पार्टियों में जाने से भी उन्होंने कभी परहेज नहीं किया। हालांकि, पिछले 10 महीने के दौरान दिए बयानों से उनके तेवरों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झलक दिख रही है।
विज्ञापन

इस वजह से बदला रंग-ढंग?

MP CM Shivraj Singh Chouhan news: madhya pradesh cm shivraj singh chouhan: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan changed attitude in his 4th term know all the reason:
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
जानकारों का मानना है कि शिवराज के व्यवहार में आए बदलाव की वजह हिंदूवादी मुद्दे हैं, जिन पर भाजपा की सरकारें अलग-अलग राज्यों में काफी आक्रामक तरीके से काम कर रही हैं। शायद शिवराज भी पीछे नहीं रहना चाहते, जिसके चलते उन्होंने विनम्र मामाजी का लबादा छोड़ दिया और खुद को हिंदूवादी नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed