फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली मिलन समारोह: भोपाल में 500 पुलिसकर्मियों संग थिरके पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, देखें तस्वीरें

Sat, 15 Mar 2025 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 06:06 PM IST
सार

Holi Milan Samaroh: राजधानी भोपाल में पुलिस का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र 500 पुलिसकर्मियों के साथ थिरके, और कहा कि होली जैसा उत्साह जवानों में 365 दिन बरकरार रहे।

विज्ञापन
Holi Milan Samaroh Police Commissioner Harinarayan Chari Mishra danced with 500 policemen in Bhopal see photos
होली मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला

होली के एक दिन बाद मध्यप्रदेश के सभी जिलों में पुलिस जवानों द्वारा होली खेली जाती है। होली के दिन सुरक्षा-व्यवस्था संभालने के कारण पुलिस जवान वर्षों से एक दिन बाद ही होली खेलते हैं। शनिवार को आज भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र सहित 500 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों ने एक साथ होली की गीतों पर झूमे।

Holi Milan Samaroh Police Commissioner Harinarayan Chari Mishra danced with 500 policemen in Bhopal see photos
नाचते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त मिश्र ने स्प्रे से अधिकारियों और जवानों पर रंग डालकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयुक्त मिश्रा ने कहा कि आज जिस जोश, ऊर्जा, उमंग और उत्साह के साथ होली खेल रहे हैं, उसी तरह आप सभी जवानों का जोश, जज्बा, उमंग और उत्साह 365 दिन बरकरार रहना चाहिए। तभी अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसी रहेगी। मिश्र ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है और ऐसा समाज में प्रतीत भी होना चाहिए। पुलिसकर्मियों या पुलिस अधिकारियों के पास आने से किसी को हिचक नहीं होनी चाहिए, ऐसा हम सभी अपने कार्यों और वचनों ने ऐसा व्यवहार करना चाहिए।

Holi Milan Samaroh Police Commissioner Harinarayan Chari Mishra danced with 500 policemen in Bhopal see photos
रंग उड़ाते हुए - फोटो : अमर उजाला

एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर दी शुभकामनाएं
रंगोत्सव के अवसर पर होली मिलन समारोह प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मनाया गया। आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र और अन्य अधिकारियों ने सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकानाएं दी गई। साथ ही पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं शहरवासियों को भी होली की बधाई दी तथा गन व सिलेंडर से गुलाल उड़ाकर एवं पुष्प बरसाकर खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें: भोपाल पुलिस लाइन में जमकर उड़े रंग-गुलाल, पुलिसकर्मियों के साथ होली के गीतों पर खूब थिरके अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Milan Samaroh Police Commissioner Harinarayan Chari Mishra danced with 500 policemen in Bhopal see photos
समारोह में नाचते हुए - फोटो : अमर उजाला

होली मिलन समारोह में उपस्थित पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त निधी सक्सेना, रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर और अन्य अधिकारियों ने भी गुलाल लगाकर सभी स्टॉफ को बधाई दी एवं समस्त पुलिसकर्मियों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।  

यह भी पढ़ें: मोहन सरकार के मंत्री शाह को 3 दिन के जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर किया पोस्ट,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
Holi Milan Samaroh Police Commissioner Harinarayan Chari Mishra danced with 500 policemen in Bhopal see photos
डांस करते हुए - फोटो : अमर उजाला

समारोह में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा डीजे की धुन एवं होली व फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया गया। साथ ही वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी जोरदार डांस कर होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया। समारोह में लगभग 500 से अधिक पुलिस जवान शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: भोपाल मंडल के 9 रेलवे स्टेशन हुए ग्रीन, मिला ISO 14001 सर्टिफिकेशन,यात्रियों को मिलेगी स्वच्छ यात्रा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed