फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Police Holi: Colors flew in Bhopal Police Line, officers danced to Holi songs with policemen

Police Holi: भोपाल पुलिस लाइन में जमकर उड़े रंग-गुलाल, पुलिसकर्मियों के साथ होली के गीतों पर खूब थिरके अधिकारी

Sat, 15 Mar 2025 02:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 15 Mar 2025 02:07 PM IST
सार

Police Holi: रंगों का त्यौहार होली के दूसरे दिन राजधानी भोपाल के पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी और अधिकारियों ने परिवार के साथ होली खेली। होली के गीतों पर पुलिसकर्मी और अधिकारी जमकर थिरके।

विज्ञापन
Police Holi: Colors flew in Bhopal Police Line, officers danced to Holi songs with policemen
पुलिस लाइन भोपाल में होली उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन पहले होली के त्योहार पर लोगों को सुरक्षा देने वाली पुलिस आज प्रदेश भर में होली खेल रही है। रंगों का त्यौहार होली के दूसरे दिन राजधानी भोपाल के पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी और अधिकारियों ने परिवार के साथ होली खेली। नेहरू नगर पुलिस लाइन में आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल हुए। होली के गीतों पर पुलिसकर्मी और अधिकारी जमकर थिरके। राजधानी में एक ही स्थान पर महिला-पुरुषों ने अलग-अलग होली खेली। भव्य होली मिलन समारोह पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं दी गई।  इस दौरान गन व सिलेंडर से खूब गुलाल उड़ाया गया औ पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन



साल के 365 दिन यही ऊर्जा और उमंग होना चाहिए
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि होली में जो ऊर्जा का स्तर है, जो उमंग का स्तर है। साल के 365 दिन यही ऊर्जा और उमंग होना चाहिए। सालभर पुलिस को इसी स्तर से काम करना है।  होली की इस मस्ती में सिपाही से लेकर अधिकारी भी थिरके।
विज्ञापन



इसलिए दूसरे दिन मनाते हैं होली 
होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहने वाले पुलिस गर्मी और अधिकारी एक दिन बाद हर वर्ष होली मनाते हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। त्याैहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के दौरान तनाव में रहने वाले पुलिसकर्मियों को होली के दूसरे दिन रंगों का त्यौहार मनाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने शिरकत की 
होली मिलन समारोह में उपस्थित पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त निधी सक्सेना, रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर व अन्य अधिकारियों ने भी गुलाल लगाकर सभी स्टॉफ को बधाई दी। समारोह में वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी जोरदार डांस कर होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया। समारोह में लगभग 500 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडिया साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed