फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal News: भोपाल गौरव दौड़ में शामिल हुए सीएम शिवराज, वीआईपी रोड पर उत्सव सा माहौल

Wed, 31 May 2023 10:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 31 May 2023 10:07 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भोपाल के हजारों नौजवान और नागरिक गौरव दौड़ में गौरव के भाव से और उमंग से हिस्सा ले रहे हैं। भोपाल को स्वच्छतम राजधानी का दर्जा मिल चुका है। अब भोपाल को भारत का स्वच्छतम शहर बनाना है।

विज्ञापन
Bhopal News: CM Shivraj participated in Bhopal pride race, festive atmosphere on VIP road
भोपाल गौरव दौड़ को सीएम ने किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
भोपाल गौरव दिवस को लेकर आयोजित गौरव दौड़ में सुबह उत्सव सा माहौल दिखा। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजा भोज की प्रतिमा वीआईपी रोड से गौरव दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में भोपाल के युवा, बुजुर्ग, बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सुबह राजा भोज भोज प्रतिमा से बोट क्लब तक तीन किलोमीटर गौरव दौड़ में उत्साह जैसा माहौल दिखा। 

 
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को भोपाल गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भोपाल देश के स्वतंत्र होने के समय 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र नहीं हुआ। तब तत्कालीन नवाब ने भारतीय संघ में भोपाल रियासत के विलय से इनकार कर दिया था। इसके लिए नागरिकों को संघर्ष करना पड़ा और विलीनीकरण आंदोलन के फलस्वरुप अनेक सेनानियों के बलिदान के पश्चात ही भोपाल एक जून 1949 को स्वतंत्र हुआ। रायसेन जिले के बोरास में इस आंदोलन में युवा शहीद भी हुए। मुख्यमंत्री ने विलीनीकरण आंदोलन के शहीद सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
  
Bhopal News: CM Shivraj participated in Bhopal pride race, festive atmosphere on VIP road
बोट क्लब पर इंदौर के कलाकारों ने दी प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
भोपाल को बनाएं नम्बर वन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भोपाल के हजारों नौजवान और नागरिक गौरव दौड़ में गौरव के भाव से और उमंग से हिस्सा ले रहे हैं। भोपाल को स्वच्छतम राजधानी का दर्जा मिल चुका है। अब भोपाल को भारत का स्वच्छतम शहर बनाना है। क्लीन शहर और ग्रीन शहर हो हमारा भोपाल, यह हम सभी का संकल्प होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों विशेषकर युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। भोपाल शहर राजा भोज का शहर है, रानी कमलापति का शहर है और हम सभी का शहर है। सभी मिलकर भोपाल को ग्रीन और क्लीन बनाएं।

 
Bhopal News: CM Shivraj participated in Bhopal pride race, festive atmosphere on VIP road
सीएम शिवराज ने गौरव दौड़ को रवाना किया - फोटो : अमर उजाला
समाज भी विकास में भगीदार बने
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी मिलकर भोपाल को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को कुछ नेक काम अपनाने होंगे। कम से कम एक कार्य करने का दायित्व जरूर लें। इनमें स्वच्छता, पौधा लगाना, बेटियों को पढ़ाना, ऊर्जा का संरक्षण, बिजली की बचत आदि शामिल हैं। सरकार के साथ समाज भी विकास के कामों में भागीदार बने। कार्यक्रम में विलीनीकरण आंदोलन के देशभक्त भाई रतन कुमार के परिवार से डॉ. आलोक गुप्ता और अनुराधा गुप्ता भी भोपाल गौरव दौड़ रवाना होने के अवसर पर उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhopal News: CM Shivraj participated in Bhopal pride race, festive atmosphere on VIP road
भोपाल गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के कलाकारों ने दी प्रस्तुति 
सुबह पांच बजे से ही लोग वीआईआईपी रोड पर एकत्रित होने लगे थे। मुख्यमंत्री ने गुब्बारे छोड़कर भोपाल गौरव दौड़ को रवाना किया और स्वयं भी दौड़ का हिस्सा बने। इस दौरान इंदौर के कालाकारों ने प्रस्तुति दी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल की महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, कमिश्नर भोपाल  संभाग माल सिंह, कलेक्टर भोपाल  आशीष सिंह और अनेक जनप्रतिनिधि भी भोपाल गौरव दौड़ रवाना होने के अवसर पर उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
Bhopal News: CM Shivraj participated in Bhopal pride race, festive atmosphere on VIP road
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
आज शाम को यह इंवेट 
शहर के प्रमुख चौराहो पर आकर्षक लाइटिंग और दीप लगाए जाएंगे। सुबह वोट क्लब पर वाटर एडवेंचर का आयोजन होगा। शाम को विट्ठल मार्केट में फूड फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। यहां हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 

कल यह कार्यक्रम होगे 
शाम को लाल परेड मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें महाकाल संस्तुति, कत्थक एवं राजस्थानी लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। लेजर शो के माध्यम से भोपाल के विलीनीकरण को बताया जाएगा। भोपाल का इतिहास कवि मनोज मुतंसिर द्वारा बताया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में गायिका श्रेया घोषाल प्रस्तुति देंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed