फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal Tricolor Tour: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले सभी धर्मों को जोड़ कर रखने वाला देश है हमारा भारत

Wed, 10 Aug 2022 09:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Aug 2022 09:57 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में बुधवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लगभग 10 किलोमीटर तक की तिरंगा पद यात्रा निकाली। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले सभी धर्मों को जोड़ कर रखने वाला विश्व में सिर्फ हमारा भारत देश हैं।

विज्ञापन
Bhopal Tricolor Tour: Arif Masood said that our India is a country that unites all religions
भोपाल में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला

राजधानी भोपाल में बुधवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लगभग 10 किलोमीटर तक की तिरंगा पद यात्रा निकाली। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले सभी धर्मों को जोड़ कर रखने वाला विश्व में सिर्फ हमारा भारत देश हैं।

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव पर्व पर अभा कांग्रेस द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा पद यात्रा निकाली जा रही है इसके तहत मप्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर पूरे प्रदेश में भी तिरंगा पद यात्रा निकाली जा रही है।

Bhopal Tricolor Tour: Arif Masood said that our India is a country that unites all religions
भोपाल में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

भोपाल में मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा राजधानी भोपाल के ऑरा मॉल से आरंभ होकर माखनलाल चतुर्वेदी चौराहे, स्वेता काम्पलेक्स, ईश्वर नगर के अंदर से होते हुए लक्ष्मण नगर, सब्जी फार्म, ऊपर मल्टी, अंबेडकर भवन के पास से होते हुए कचरा प्लांट, मीरा नगर होते हुए हनुमान मंदिर जनता क्वार्टर पर समाप्त हुई।  

इस दौरान मसूद ने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का दायित्व है, चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों न हो। उन्होंने कहा कि देश को परतंत्रता की जंगीरों और अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने अनेकों महान वीरों ने अपने प्राणों की आहूती दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पं. जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेकों महान वीर सपूतों ने भारत को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहूती दे दी।

Bhopal Tricolor Tour: Arif Masood said that our India is a country that unites all religions
भोपाल में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हिंदु, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ खड़े होकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और जिससे हम आज स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ले पा रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का मान-सम्मान, स्वाभिमान और गौरव को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सभी धर्मों के लोग एक झंडे ‘तिरंगा’ के नीचे एक साथ खड़े हैं। जो पूरे विश्व की अनूठी मिसाल है।  

तिरंगा पद यात्रा में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, प्रतिभा विक्टर, नवीन चौबे ब्लाक अध्यक्ष, शर्मिला करौले, प्रेम अहिरवार, दीपक जाधव, हीरा करौले, जितेन्द्र, अमित राय, दीपक चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed