फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Betul: फायर ब्रिगेड बनी एंबुलेंस, सड़क में पड़े घायलों को पहुंचाया अस्पताल, दमकलकर्मियों के जज्बे की हो रही तारीफ

Wed, 18 May 2022 11:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 18 May 2022 11:14 AM IST
सार

बैतूल जिले के मुलताई में दमकलकर्मियों ने सड़क के किनारे जख्मी हालत में पड़े तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फायर ब्रिगेड को एंबुलेंस बना दिया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। 
 

विज्ञापन
Betul: Fire brigade became an ambulance, the injured lying in the road were taken to the hospital, people admired the spirit of firefighters
घायलों के लिए फायर ब्रिगेड बनी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
बैतूल जिले के मुलताई में दमकलकर्मियों ने सड़क के किनारे जख्मी हालत में पड़े तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फायर ब्रिगेड को एंबुलेंस बना दिया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। 


घायलों के लिए फायर ब्रिगेड बनी एंबुलेंस
दरअसल मुलताई थाना क्षेत्र के मोरखा में फायर ब्रिगेड से दमकलकर्मी आग बुझाकर लौट रहे थे, इसी दौरान उन्हें सड़क के किनारे दो युवक और एक महिला जख्मी हालत में नजर आई। रास्ते में कोई भी नहीं था जो घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा सके। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड में तीनों घायलों को उठाया और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी,जिसके चलते वे बेसुध होकर सड़क किनारे पड़े थे।
Betul: Fire brigade became an ambulance, the injured lying in the road were taken to the hospital, people admired the spirit of firefighters
सड़क किनारे पड़े घायलों को दमकल कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
सड़क में पड़े तड़प रहे थे घायल
जानकारी के अनुसार मोरखा और बीसखान के बीच गुबरैल के पास मंगलवार शाम को एक बाइक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। तीनों घायल रास्ते में पड़े तड़प रहे थे, इसी बीच मुलताई से आग बुझाने के लिए मोरखा गई फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घायलों को देखा और फायर वाहन के माध्यम से घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। दो घायलों को बैतूल रैफर किया गया है।

दमकलकर्मियों के जज्बे की हो रही तारीफ
सड़क में घायल अवस्था में पड़े तीनों घायलों को सही समय में अस्पताल पहुंचाने और उनकी जान बचाने के लिए लोग दमकलकर्मियों के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। 
Betul: Fire brigade became an ambulance, the injured lying in the road were taken to the hospital, people admired the spirit of firefighters
लोग दमकल कर्मियों के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
पिकअप वाहन ने मारी थी टक्कर 
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सुमित पुरी ने बताया कि वह आग बुझाने के लिए मोरखा गए थे, उनके साथ गिरीश पीपले, ड्राइवर राहुल चण्डालिया भी था। वापस आते समय उन्हें सड़क पर तीन लोग जख्मी हालत में दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड में तीनों को उठा कर रखा और मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया। घायलों की पहचान शांता कवरे (25) निवासी बिसखान, मेता उइके (50) और दुर्गेश (30) के रूप में की गई है। युवक अपनी मां व भाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव बिसखान से किराना लेने मोरखा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पीछे से पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।एक घंटे से सड़क पर पड़े-पड़े तड़प रहे थे, वहां से गुजर रहे दमकल कर्मचारियों ने उनकी मदद की और अस्पताल पहुंचाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed