फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: वैराग्य की राह पर सर्राफा कारोबारी,11 करोड़ रुपये की संपत्ति दान दी, 22 मई को सपरिवार लेंगे दीक्षा

Tue, 17 May 2022 06:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 17 May 2022 06:34 PM IST
सार

बालाघाट जिले के सर्राफा कारोबारी राकेश सुराना 22 मई को जयपुर में अपनी पत्नी और 11 साल के बेटे के साथ दीक्षा लेने जा रहे हैं। सराफा कारोबारी ने संयम की राह पर चलने से पहले अपनी 11 करोड़ रुपये की संपत्ति दान कर दी।

विज्ञापन
Balaghat: Bullion businessman on the path of renunciation, donated property worth Rs 11 crore, family will take initiation on 22 May
पत्नी लीना और बेटे अमय के साथ राकेश सुराना। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के सर्राफा कारोबारी अपनी करोड़ों की संपत्ति दान कर वैराग्य की राह में चल पड़े हैं। 22 मई को वह अपनी पत्नी और 11 साल के बेटे के साथ जयपुर में दीक्षा विधिवत दीक्षा लेंगे। परिवार ने गुरू महेंद्र सागर जी से प्रेरित होकर गृहस्थ जीवन को त्याग कर संयम और आध्यात्म के पथ पर जाने का फैसला लिया। राकेश सुराना ने दीक्षा लेने से पहले अपनी करीब 11 करोड़ रुपये की संपत्ति गरीबों और गौशाला में दान कर दी है।
Balaghat: Bullion businessman on the path of renunciation, donated property worth Rs 11 crore, family will take initiation on 22 May
दीक्षा से पहले समाज के लोगों ने शोभा यात्रा निकालकर उन्हें विदाई दी। - फोटो : सोशल मीडिया
22 मई को जयपुर में लेंगे दीक्षा
राकेश सुराना ने वैराग्य की राह पर चलने का निर्णय लेने पर बताया कि उनकी पत्नी लीना सुराना (36) ने बचपन में ही संयम पथ पर जाने की इच्छा जाहिर कर दी थी। लीना सुराना ने अमेरिका से प्रारंभिक शिक्षा ली है उसके बाद उन्होंने बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है। लीना और राकेश के बेटे अमय का मन भी चार साल की उम्र से संयम पथ पर था, लेकिन कम उम्र के चलते वे दीक्षा नहीं ले सके, सात साल के लंबे इंतजार के बाद अब माता-पिता के साथ अमय 22 मई को दीक्षा लेंगे और सदा के लिए सांसारिक मोह माया का त्याग कर देंगे।
 
Balaghat: Bullion businessman on the path of renunciation, donated property worth Rs 11 crore, family will take initiation on 22 May
परिवार के साथ राकेश सुराना। - फोटो : सोशल मीडिया
मां और बहन भी ले चुकी हैं दीक्षा
राकेश सुराना की मां 2017 गृहस्थ जीवन त्यागकर दीक्षा ली थी। वहीं, उनकी बहन ने  2008 में दीक्षा ली थी। मां और बहन से प्रेरित होकर राकेश सुराना भी अब संयम पथ पर चलते हुए दीक्षा लेने जा रहे हैं।

बालाघाट के नामी कारोबारी हैं राकेश सुराना
बालाघाट जिले में कभी राकेश सुराना की एक छोटी सी सोने-चांदी की दुकान हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान में उनका करोड़ों का कारोबार था। सराफा क्षेत्र में उन्होंने नाम और शोहरत दोनों हासिल की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Balaghat: Bullion businessman on the path of renunciation, donated property worth Rs 11 crore, family will take initiation on 22 May
रतलाम की दो जुड़वा बहनें 26 मई को दीक्षा लेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
11 करोड़ रुपये की संपत्ति गौशाला और गरीबों को बांटी
जहां आज के दौर में लोग पैसों की अंधी रेस में दौड़ रहे हैं तो वहीं राकेश सुराना ने अपनी करोड़ों की संपत्ति को गरीबों और गौशाला को दान कर दिया है।

प्रदेश के तीन बच्चे लेंगे दीक्षा
बता दें, मध्य प्रदेश के चार बच्चे दीक्षा ले रहे हैं, जिनमें रतलाम जिले के ईशान कोठारी (10 साल), दो जुड़वां बहनें तनिष्का और पलक 26 मई को दीक्षा लेंगी। सभी बच्चों की दीक्षा दिलाने के लिए संतों का नगर में मंगल प्रवेश हो रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed