फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omkareshwar: ओंकारेश्वर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

Thu, 22 May 2025 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 09:55 PM IST
सार

ओंकारेश्वर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगरवासियों, संत समाज और जनप्रतिनिधियों ने देशभक्ति के जोश से भाग लिया। यात्रा झूला पुल से जेपी चौक तक निकली। महंत मंगलदास त्यागी ने इसे सैन्य शक्ति का प्रतीक बताया। समापन पर उनका सम्मान भी किया गया।

विज्ञापन
A grand tricolor procession was taken out to celebrate the success of Operation Sindoor in Omkareshwar
ओंकारेश्वर में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भारत द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि को देशभक्ति के भाव से मनाते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में नगरवासी, संत समाज, जनप्रतिनिधि और पत्रकारगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ झूला पुल से हुआ, जो बालवाड़ी, पुराने बस स्टैंड होते हुए जेपी चौक पर समापन तक पहुंची। मार्ग भर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण गूंजता रहा, जिससे पूरा नगर राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।


 
A grand tricolor procession was taken out to celebrate the success of Operation Sindoor in Omkareshwar
ओंकारेश्वर में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस आयोजन का नेतृत्व षट् दर्शन संत मंडल ने किया। मंडल के महंत मंगलदास त्यागी जी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। नगरवासियों के सहयोग से यह यात्रा गर्व का क्षण बनी है। जेपी चौक पर यात्रा के समापन अवसर पर महंत मंगलदास त्यागी जी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि के माध्यम से देश के जवानों को श्रद्धांजलि और आभार अर्पित किया।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री शिवराज 25 मई से फिर निकलेंगे पदयात्रा पर, हर दिन चलेंगे 25 किलोमीटर; यह है वजह
 
A grand tricolor procession was taken out to celebrate the success of Operation Sindoor in Omkareshwar
ओंकारेश्वर में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस ऐतिहासिक आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार, पत्रकार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौकसे, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश परिहार, विधायक प्रतिनिधि अजय भाटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष वर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महंत मंगलदास त्यागी जी ने समापन पर कहा कि यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के गौरव और सामूहिक एकता का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है और यह यात्रा उसी भावना की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह तिरंगा यात्रा न केवल ओंकारेश्वर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करती है, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed