राजधानी लखनऊ में शनिवार की आधी रात हजरतगंज में डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास युवक ने कार के भीतर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय कार स्टार्ट थी और भीतर से लॉक थी। युवक की पहचान 23/46, एफ ब्लॉक, राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग (28) के रूप में हुई।
आधी रात दहली राजधानी: कार स्टार्ट...दरवाजे लॉक और चली गोली, डीएम कॉलोनी के पास खून सना शव देख अफसर हक्का-बक्का
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:51 AM IST
सार
आधी रात राजधानी गोलीकांड से दहल उठी। कार स्टार्ट थी, दरवाजे लॉक थे और कांर के अंदर युवक की लाश मिली। डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास खून सनी लाश देखकर अफसर भी हक्काबक्का रह गए। कार पांच घंटे से वहां पर खड़ी थी, लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं गया। यह सुरक्षा में भी बड़ी चूक मानी जा रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन