फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय दिवस पर सीएम योगी ने शहीदों को दी श्रद्घांजलि, हर नगर निगम में शहीद पार्क बनाने का किया ऐलान

Thu, 26 Jul 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Jul 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
 yogi adityanath pay homage to indian soldiers on vijay diwas.

कारगिल विजय दिवस के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में जवानों को श्रद्घांजलि दी और देश के लिए जवानों के योगदार को याद किया। योगी ने कहा कि कारगिल का युद्घ हमारे देश पर थोपा गया था। जिसमें अदम्य साहस व शौर्य का प्रदर्शन करते हुए हमारे जवानों ने विजय हासिल की। आज का दिन शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का दिन है।

 yogi adityanath pay homage to indian soldiers on vijay diwas.

योगी ने ऐलान किया कि प्रदेश के हर नगर निगम में शहीद पार्क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए सेना का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। युद्घ में वीरता दिखाने वाले जवानों को पदक दिये जाते हैं लेकिन शांतिकाल में भी हमारे जवान आतंकी घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी वीरता और शौर्य का प्रदर्शन करते हैं।

 yogi adityanath pay homage to indian soldiers on vijay diwas.

कारगिल स्मृति वाटिका में विजय दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 yogi adityanath pay homage to indian soldiers on vijay diwas.

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद जवानों के परिवारीजनों को स्मृति चिन्ह देकर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
 yogi adityanath pay homage to indian soldiers on vijay diwas.

 कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed