फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले सप्ताह में दो दंगे होते थे, लेकिन छह महीने में एक भी दंगा नहीं हुआ: योगी आदित्यनाथ

Mon, 18 Sep 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath on law and order of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि प्रदेश सरकार का छह महीने का कार्यकाल लोगों के भरोसे और विश्वास का रहा है। जंगलराज खत्म हुआ और प्रदेश अब मंगलराज की ओर बढ़ रहा है। लोगों का पलायन रुका है। कैराना, मुजफ्फरनर और संभल के व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पहले सप्ताह में दो दंगे होते थे, लेकिन छह महीने में एक भी दंगा नहीं हुआ।  ईद, बकरीद, जन्माष्टमी और अन्य पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं।



उन्होंने कहा, ‘मैं केवल प्रशासन और पुलिस की रिपोर्ट पर विश्वास नहीं करता। लोगों को बुलाकर बात करता हूं। पब्लिक फीडबैक लेता हूं। मेरा असली भरोसा जनता पर है।’ उन्होंने कहा कि सरकार की साख की कसौटी जनमत है, हालांकि कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अभी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। संतोष है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Yogi Adityanath on law and order of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

योगी आदित्यनाथ रविवार को सरकार के छह महीने पूरे होने पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘पहले प्रदेश में अराजकता थी, हर सप्ताह दो दंगे होते थे। प्रदेश इतना संवेदनशील हो गया था कि लोग पलायन कर रहे थे। व्यापारियों में भय का माहौल था। छह महीने में स्थिति बदल गई है। अब प्रदेश के सभी स्थानों पर व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ सीएम ने बताया कि उन्होंने व्यापारियों को बुलाकर बात की है। अब पलायन नहीं हो रहा है। पहले पेशेवर अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा था। भाजपा सरकार में यह संभव ही नहीं है।

Yogi Adityanath on law and order of Uttar Pradesh.

पुलिस वही, पर अब कर रही काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने पुलिस को डिफेंसिव बना दिया था। जो पुलिस पहले थी, वही अब भी है। पर, भाजपा सरकार के छह महीने के शासन में वह अपराधियों और अपराधों पर काबू पाने की दिशा में आक्रामक हुई है। पहले आए दिन हत्या, लूट, डकैती और अपहरण होते थे। बीते छह माह में झांसी में सिर्फ एक अपहरण हुआ। इसमें भी अपहृत को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। अपहर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की। 15 सालों में पुलिस का मनोबल टूट चुका था। अब वे ही काम कर रहे हैं। पहले अपराधियों से जनता और पुलिस भयग्रस्त रहती थी अब अपराधी पुलिस से भय खाने लगे हैं। यह अभियान और तेजी से आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi Adityanath on law and order of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

जुमलों में नहीं, जमीन पर कानून का राज
प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा और निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आज कानून का राज सिर्फ जुमलों में नहीं सुनाई दे रहा है, बल्कि जमीन पर भी दिख रहा है। अगले दो-तीन वर्षों में बड़े बदलाव दिखेंगे। अभी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है, लेकिन हम ठीक दिशा में बढ़ रहे हैं। कानून-व्यवस्था सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed